Get App

24 जुलाई को लॉन्च होगी नई Maruti Brezza! मिलेंगे बड़े अपडेट और नया इंजन ऑप्शन

Maruti Brezza Facelift: Maruti Suzuki India 24 जुलाई को नई Brezza लॉन्च करने जा रही है। यह एक फेसलिफ्टेड कॉम्पैक्ट SUV होगी, जिसमें नए फीचर्स, नया इंजन विकल्प और बेहतर CNG पैकेजिंग मिल सकती है। वहीं, कंपनी का लक्ष्य इस सेगमेंट में अपनी पकड़ और मजबूत करना है।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jul 06, 2026 पर 4:22 PM
24 जुलाई को लॉन्च होगी नई Maruti Brezza! मिलेंगे बड़े अपडेट और नया इंजन ऑप्शन
24 जुलाई को लॉन्च होगी नई Maruti Brezza!

Maruti Brezza Facelift: Maruti Suzuki India 24 जुलाई को नई Brezza लॉन्च करने जा रही है। यह एक फेसलिफ्टेड कॉम्पैक्ट SUV होगी, जिसमें नए फीचर्स, नया इंजन विकल्प और बेहतर CNG पैकेजिंग मिल सकती है। वहीं, कंपनी का लक्ष्य इस सेगमेंट में अपनी पकड़ और मजबूत करना है, जहां मुकाबला लगातार बढ़ रहा है।

बता दें कि इस समय भारत में कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में सबसे कड़ी टक्कर Tata Nexon और Brezza के बीच चल रही है। FY25 में कुछ समय के लिए Brezza सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV बन गई थी, लेकिन FY26 में Nexon ने फिर से पहला स्थान हासिल कर लिया।

क्या कहते हैं आंकड़े?

आंकड़ों के अनुसार, FY26 में Nexon की 2,16,054 यूनिट्स बिकीं, जबकि Brezza की 1,80,104 यूनिट्स बिकीं। हालांकि, FY25 में Brezza ने Nexon की 1,63,089 यूनिट्स की बिक्री के मुकाबले 1,89,163 यूनिट्स बेचकर बढ़त हासिल की थी। वहीं, FY24 में दोनों के बीच मुकाबला बहुत करीबी था, जिसमें Nexon ने सिर्फ 1,800 यूनिट्स की मामूली बढ़त से पहला स्थान हासिल किया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें