Get App

नई Nissan Skyline का टीजर आउट, दिखा रेट्रो लुक और मॉडर्न स्टाइल, जानें कहा होगी लॉन्च

Nissan Skyline 2028: Nissan ने अपनी अगली जनरेशन की Skyline स्पोर्ट्स सेडान का पहला आधिकारिक टीजर जारी कर दिया है, जिससे कार प्रेमियों में काफी उत्साह बढ़ गया है। यह मॉडल 2028 में लॉन्च किया जाएगा और यह मौजूदा मॉडल के 14 साल बाद एक बड़ी वापसी होगी।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Apr 14, 2026 पर 5:13 PM
नई Nissan Skyline का टीजर आउट, दिखा रेट्रो लुक और मॉडर्न स्टाइल, जानें कहा होगी लॉन्च
नई Nissan Skyline का टीजर आउट, जानिए क्या है खास

Nissan Skyline 2028: Nissan ने अपनी अगली जनरेशन की Skyline स्पोर्ट्स सेडान का पहला आधिकारिक टीजर जारी कर दिया है, जिससे कार प्रेमियों में काफी उत्साह बढ़ गया है। यह मॉडल 2028 में लॉन्च किया जाएगा और यह मौजूदा मॉडल के 14 साल बाद एक बड़ी वापसी होगी।

टीजर में कार के फ्रंट का काफी आक्रामक और स्टाइलिश डिजाइन दिखाया गया है, जो 2023 के Nissan Hyper Force कॉन्सेप्ट से प्रेरित है। इसमें वर्टिकल (सीधे खड़े) डे-टाइम रनिंग लाइट्स दी गई हैं, जो अंदर की तरफ लगे हेडलाइट्स को घेरती हैं। कार का बोनट काफी शार्प और उभरा हुआ है, जिसमें बीच में एक मजबूत लाइन (क्रिज) दी गई है, जो इसे और भी स्पोर्टी लुक देती है।

इसमें अब पारंपरिक Nissan लोगो की जगह बोनट के आगे हिस्से में एक नया “S” लोगो दिया गया है, जो इस आइकॉनिक कार के नए और मॉडर्न पहचान की ओर इशारा करता है।

कार के पीछे हिस्से में Nissan की परफॉर्मेंस विरासत को दिखाया गया है। इसमें क्वाड टेल-लैंप्स दिए गए हैं, जो लंबे समय से GT-R लाइनअप की पहचान रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें