Get App

X Hero Xtreme 125R: Hero Xtreme 125R का नया सिंगल-सीट वैरिएंट भारत में लॉन्च, 1 लाख रुपये है कीमत

X Hero Xtreme 125R: अगर आप Hero की बाइक को ज्यादा पसंद करते हैं, और आप इसी कंपनी की बाइक लेने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है, दरअसल हीरो मोटोकॉर्प ने Hero Xtreme 125R का नया सिंगल-सीट वैरिएंट भारत में लॉन्च कर दिया है।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastava
अपडेटेड Aug 22, 2025 पर 14:53
X Hero Xtreme 125R: Hero Xtreme 125R का नया सिंगल-सीट वैरिएंट भारत में लॉन्च, 1 लाख रुपये है कीमत

फीचर्स और टेक्नोलॉजी
इस मोटरसाइकिल की सबसे बड़ी खासियत क्रूज कंट्रोल है, जो अब तक केवल KTM 390 Duke और TVS Apache RTR 310 जैसी प्रीमियम बाइक्स में मिलता था। इसमें राइड-बाय-वायर थ्रॉटल और तीन राइडिंग मोड्स (Eco, Road, Power) भी दिए गए हैं, जो राइडिंग स्टाइल और जरूरत के अनुसार परफॉर्मेंस एडजस्ट करने की सुविधा देते हैं।

इसेक अलावा, इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी वाला अडैप्टिव LCD डिस्प्ले, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, USB Type-C चार्जिंग पोर्ट और फुल-LED लाइटिंग जैसे एडवांस फीचर्स भी दिए गए हैं।

Hero Xtreme 125R की पावर
Hero Xtreme 125R में 124.7cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 8,250 rpm पर 11.4 bhp पावर और 6,000 rpm पर 10.5 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। यह इंजन शहर में स्मूद राइडिंग और हाईवे पर बैलेंस्ड परफॉर्मेंस देने में सक्षम है।

कितनी है कीमत?
Hero Xtreme 125R सिंगल-सीट की कीमत 1 लाख रुपये है। वहीं स्पिल्ट-सीट IBS वैरिएंट की कीमत 98 हजार 425 रुपये है। इसके अलावा स्पिल्ट-सीट ABS वैरिएंट की कीमत 1.2 लाख रुपये है। यह सभी कीमतें दिल्ली एक्स-शोरूम हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें