New Tata Punch Vs Maruti Suzuki Fronx: नई Tata Punch और Maruti Suzuki Fronx उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर लाई गई हैं, जो 10 लाख रुपये से कम कीमत में एक कॉम्पैक्ट, स्टाइलिश और काम की SUV चाहते हैं। हालांकि, दोनों SUV अलग-अलग सब-कैटेगरी में आती हैं, यानी Punch को Micro SUV और Fronx को कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर के रूप में पेश किया गया है। लेकिन कीमत लगभग एक जैसी होने की वजह से ग्राहक इन्हें एक-दूसरे के विकल्प के रूप में देख रहे हैं।
