Get App

Ola Electric के स्कूटर को रजिस्ट्रेशन वाले दिन ही ले जा सकेंगे घर, शुरू हुई हाइपर डिलीवरी

Ola Electric का कहना है कि हाइपर डिलीवरी के तहत ओला इलेक्ट्रिक के व्हीकल को ऑनलाइन या ओला इलेक्ट्रिक स्टोर से खरीदने के बाद कुछ ही घंटों में ग्राहक अपने फुली रजिस्टर्ड व्हीकल पर घर जा सकते हैं। कंपनी ने इस साल मार्च में 23,430 व्हीकल्स का रजिस्ट्रेशन किया

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Apr 03, 2025 पर 5:52 PM
Ola Electric के स्कूटर को रजिस्ट्रेशन वाले दिन ही ले जा सकेंगे घर, शुरू हुई हाइपर डिलीवरी
3 अप्रैल को BSE पर Ola Electric के शेयर फ्लैट लेवल पर 54.06 रुपये पर बंद हुए।

इलेक्ट्रिक टूव्हीलर मेकर ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (Ola Electric Mobility) ने 3 अप्रैल को हाइपर डिलीवरी की घोषणा की। इस सर्विस के तहत ओला के व्हीकल्स को रजिस्ट्रेशन वाले दिन ही घर ले जाया जा सकेगा। कंपनी ने कहा है कि हाइपरडिलीवरी का पायलट बेंगलुरु में शुरू हो चुका है और इस तिमाही के दौरान चरणबद्ध तरीके से पूरे भारत में इसका विस्तार किया जाएगा।

ओला इलेक्ट्रिक का कहना है कि हाइपर डिलीवरी के तहत ओला इलेक्ट्रिक के व्हीकल को ऑनलाइन या ओला इलेक्ट्रिक स्टोर से खरीदने के बाद कुछ ही घंटों में ग्राहक अपने फुली रजिस्टर्ड व्हीकल पर घर जा सकते हैं। कंपनी ने रजिस्ट्रेशन प्रोसेस के कई चरणों को ऑटोमेटेड बनाने के लिए AI को लागू किया है। साथ ही रजिस्ट्रेशन और डिलीवरी की प्रोसेस को सुचारू और अधिक कुशल बनाने के लिए बिचौलियों को हटा दिया है।

Ola Electric का शेयर फ्लैट लेवल पर बंद

3 अप्रैल को बीएसई पर ओला इलेक्ट्रिक के शेयर फ्लैट लेवल पर 54.06 रुपये पर बंद हुए। कंपनी का मार्केट कैप 23800 करोड़ रुपये है। शेयर पिछले 6 महीनों में 45 प्रतिशत और 3 महीनों में 34 प्रतिशत नीचे आया है। कंपनी में दिसंबर 2024 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 36.78 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें