Ola Electric: अपने इलेक्ट्रिक स्कूटरों के लिए मशहूर ओला इलेक्ट्रिक एक नए अध्याय की शुरुआत करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने पुष्टि की है कि वह दिवाली से ठीक पहले 17 अक्टूबर को अपने पहले नॉन-व्हीकल (यानि वाहन से अलग) प्रोडक्ट की घोषणा करेगी। इस टीजर ने पूरे उद्योग जगत में हलचल मचा दी है, और कई लोग इसे ओला के ऊर्जा भंडारण (एनर्जी स्टोरेज) व्यवसाय में प्रवेश के रूप में देख रहे हैं।
