Get App

खरीदने जा रहे हैं मारुति की कार! 8 अप्रैल से पहले करा लें बुकिंग, 62000 रुपये तक महंगी होंगी Maruti की कारें

मारुति सुजुकी ने 8 अप्रैल 2025 से अपनी कुछ पॉपुलर कारों की कीमतें बढ़ाने का फैसला किया है। कंपनी के मुताबिक बढ़ती इनपुट लागत, ऑपरेशनल खर्च, नए नियम और फीचर्स जोड़ने के कारण यह बढ़ोतरी जरूरी हो गई है। ग्रैंड विटारा की कीमत सबसे ज्यादा 62,000 रुपये तक बढ़ेगी,

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 02, 2025 पर 6:34 PM
खरीदने जा रहे हैं मारुति की कार! 8 अप्रैल से पहले करा लें बुकिंग, 62000 रुपये तक महंगी होंगी Maruti की कारें
मारुति सुजुकी ने 8 अप्रैल 2025 से अपनी कुछ पॉपुलर कारों की कीमतें बढ़ाने का फैसला किया है।

मारुति सुजुकी ने 8 अप्रैल 2025 से अपनी कुछ पॉपुलर कारों की कीमतें बढ़ाने का फैसला किया है। कंपनी के मुताबिक बढ़ती इनपुट लागत, ऑपरेशनल खर्च, नए नियम और फीचर्स जोड़ने के कारण यह बढ़ोतरी जरूरी हो गई है। ग्रैंड विटारा की कीमत सबसे ज्यादा 62,000 रुपये तक बढ़ेगी, जबकि ईको, वैगन-आर, अर्टिगा और XL6 की कीमतें 12,500 - 22,500 रुपये तक बढ़ेंगी। फ्रोंक्स और डिजायर टूर S जैसी बजट कारों की कीमत में मामूली 2,500 - 3,000 रुपये का इजाफा होगा। मारुति सुजुकी भारतीय बाजार में ऑल्टो K10 से लेकर इनविक्टो तक कई कारें बेचती है। यदि आप मारुति की कोई कार खरीदने का सोच रहे हैं, तो 8 अप्रैल से पहले बुकिंग करना फायदेमंद हो सकता है।

मारुति बढ़ाएगी कारों के दाम

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (MSI) ने अपनी कारों की कीमतें 8 अप्रैल 2025 से बढ़ाने का ऐलान किया है। विभिन्न मॉडलों पर यह बढ़ोतरी 2,500 रुपये से लेकर 62,000 रुपये तक होगी।

किन कारों पर कितना असर पड़ेगा?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें