Get App

SUV लवर्स के लिए नया एडवेंचर, टाटा सिएरा की सभी वैरिएंट्स की कीमतें हुई रिवील... ₹11.49 लाख से ₹21.29 लाख तक होगी रेंज!

Tata Sierra price: टाटा मोटर्स ने अपनी आइकॉनिक SUV सिएरा की कीमतें ₹11.49 लाख से ₹21.29 लाख तक घोषित कीं। बुकिंग 16 दिसंबर से शुरू होगी और जनवरी 2026 से डिलीवरी, SUV प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Dec 15, 2025 पर 12:03 AM
SUV लवर्स के लिए नया एडवेंचर, टाटा सिएरा की सभी वैरिएंट्स की कीमतें हुई रिवील... ₹11.49 लाख से ₹21.29 लाख तक होगी रेंज!

भारतीय ऑटोमोबाइल जगत में लंबे इंतजार के बाद टाटा मोटर्स ने अपनी आइकॉनिक SUV सिएरा की सभी वेरिएंट्स की कीमतें आधिकारिक तौर पर घोषित कर दी हैं। यह घोषणा न सिर्फ कार प्रेमियों के लिए उत्साह का कारण बनी, बल्कि उन लोगों के लिए भी भावनात्मक पल है जिन्होंने 90 के दशक में सिएरा को भारतीय सड़कों पर पहली बार देखा था।

कीमतों की रेंज ₹11.49 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होकर ₹21.29 लाख तक जाती है। इस तरह टाटा ने एंट्री-लेवल ग्राहकों से लेकर प्रीमियम SUV चाहने वालों तक सभी को ध्यान में रखा है। वेरिएंट्स में Smart+, Pure, Pure+, Adventure, Adventure+, Accomplished और Accomplished+ शामिल हैं।

बुकिंग्स 16 दिसंबर 2025 से शुरू होंगी और डिलीवरी जनवरी 2026 से मिलने लगेगी। यह टाइमलाइन दर्शाती है कि टाटा मोटर्स ने SUV लॉन्च को लेकर बेहद रणनीतिक तैयारी की है।

क्यों है सिएरा खास?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें