Get App

Triumph Speed 400, Speed T4 क्रूजर बाइक की कीमत में ₹16,797 तक की कटौती, मिलेंगे बेहतरीन फीचर्स

फेस्टिव सीजन से पहले ग्राहकों को खुश करने के लिए, Triumph बाइक्स ने बजाज ऑटो के के सहयोग से अपने लोकप्रिय मोटरसाइकिलों Speed 400 और Speed T4 मॉडल की कीमतों में भारी कटौती की घोषणा की है। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब 350cc से ज्यादा की बाइक्स पर GST 40% कर दिया गया है।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Oct 06, 2025 पर 5:34 PM
Triumph Speed 400, Speed T4 क्रूजर बाइक की कीमत में ₹16,797 तक की कटौती, मिलेंगे बेहतरीन फीचर्स
Triumph Speed 400, Speed T4 क्रूजर बाइक की कीमत में ₹16,797 तक की कटौती

फेस्टिव सीजन से पहले ग्राहकों को खुश करने के लिए, Triumph मोटरसाइकिल्स ने बजाज ऑटो के के सहयोग से अपने लोकप्रिय मोटरसाइकिलों Speed 400 और Speed T4 मॉडल की कीमतों में भारी कटौती की घोषणा की है। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब 350cc से ज्यादा की मोटरसाइकिलों पर GST बढ़ाकर 40 प्रतिशत कर दिया गया है, जिससे पूरे उद्योग जगत में कीमतों में बढ़ोतरी की उम्मीदें थी।

मॉडल नई कीमत पुरानी कीमत अंतर/छूट
Triumph Speed T4 ₹1,92,539 ₹2,06,738 ₹14,199
Triumph Speed 400 ₹2,33,754 ₹2,50,551 ₹16,797

नई कीमतों के अनुसार, Speed 400 अब ₹2,33,754 (₹2,50,551 से कम) में उपलब्ध है, जबकि Speed T4 की कीमत अब ₹1,92,539 (₹2,06,738 से कम) हो गई है। ₹16,797 तक की यह कटौती Triumph की बाजार स्थिति को मजबूत करने और उसकी मिड साइज मोटरसाइकिलों को भारतीय सवारों के लिए और भी ज्यादा किफायती बनाने के उद्देश्य से की गई है।

Triumph Speed 400 के स्पेसिफिकेशन

Triumph Speed 400 में 398CC, लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन लगा है, जो 8,000rpm पर 39 bhp और 6,500rpm पर 37.5Nm का टॉर्क देता है। इस इंजन का लो-एंड पावर तो दमदार है, लेकिन मिड और टॉप-एंड रेव रेंज में यह थोड़ा वाइब्रेशन देता है। इसमें लगा गियरबॉक्स 6-स्पीड यूनिट है जो काफी स्लीक है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें