Get App

Renault Boreal SUV: Renault ला रही है Boreal 7-Seater SUV, ज्यादा स्पेस, हाई-टेक फीचर्स और दमदार पावर के साथ

Renault Boreal SUV: अगर आप SUV खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए हो सकती है। दरअसल, रेनॉ SUV सेगमेंट में अपनी नई 7-सीटर एसयूवी Renault Boreal को लॉन्च करने जा रही है, जो मिड-2026 में आएगी। ये एसयूवी थर्ड-जेनरेशन डस्टर का एक्सटेंडेड वर्जन होगा।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Oct 23, 2025 पर 1:45 PM
Renault Boreal SUV: Renault ला रही है Boreal 7-Seater SUV, ज्यादा स्पेस, हाई-टेक फीचर्स और दमदार पावर के साथ
Renault ला रही है Boreal 7-Seater SUV, ज्यादा स्पेस, हाई-टेक फीचर्स और दमदार पावर के साथ

Renault Boreal SUV: अगर आप SUV खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए हो सकती है। दरअसल, रेनॉ SUV सेगमेंट में अपनी नई 7-सीटर एसयूवी Renault Boreal को लॉन्च करने जा रही है, जो मिड-2026 में आएगी। ये एसयूवी थर्ड-जेनरेशन डस्टर का एक्सटेंडेड वर्जन होगा, जिसमें ज्यादा स्पेस और प्रीमियम फीचर्स दिए जाएंगे। पहले 2026 की पहली तिमाही में 5-सीटर डस्टर बाजार में आएगी और उसके कुछ महीनों बाद Boreal 7-सीटर लॉन्च की जाएगी। खबरों के मुताबिक, इस एसयूवी का लॉन्च जुलाई से अगस्त 2026 के बीच हो सकता है, लेकिन इसे 2027 की शुरुआत तक भी टाला जा सकता है। यह मॉडल रेनॉ के लिए भारतीय SUV मार्केट में फिर से धाक जमाने का बड़ा मौका साबित होने वाला है।

डिजाइन और डायमेंशन

Renault Boreal का डिजाइन डस्टर से प्रेरित है, जिसमें 4.56 मीटर की लंबाई है जो ग्लोबल मॉडल के लिए है, जबकि भारत में इसे तीसरे रो के लिए 4.7 मीटर तक बढ़ाया जा सकता है। इसके डायमेंशन की बात करें तो 4,556 मिमी लंबाई, 1,841 मिमी चौड़ाई, 1,650 मिमी ऊंचाई और 2,702 मिमी का व्हीलबेस है। इसमें 213 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस भी है, जो इसे भारतीय सड़कों के लिए परफेक्ट बनाता है। फ्रंट में सिग्नेचर रेनो ग्रिल के साथ नया डायमंड लोगो, एलईडी हेडलैंप्स विथ इंटीग्रेटेड डीआरएल, रेज्ड बोनेट और रग्ड बंपर दिखेंगे। साइड में प्रोनाउंस्ड व्हील आर्च क्लैडिंग, रूफ रेल्स और 17-19 इंच के डुअल-टोन अलॉय व्हील्स होंगे।

इंटीरियर और सेफ्टी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें