Renault Kiger Facelift vs Nissan Magnite vs Maruti Fronx vs Toyota Taisor: सब-कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट की ये चारों गाड़ियां 4 मीटर से छोटी हैं। Renault Kiger Facelift की लंबाई 3990 मिमी है, Nissan Magnite की 3994 मिमी और Maruti Fronx व Toyota Taisor की 3995 मिमी। यानी साइज के मामले में इनमें खास अंतर नहीं है। ग्राउंड क्लीयरेंस की बात करें तो Kiger और Magnite में 205 मिमी का हाई ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है, जो खराब रास्तों और ऊबड़-खाबड़ जगहों पर ड्राइविंग को आसान बनाता है। वहीं Fronx और Taisor का ग्राउंड क्लीयरेंस 190 मिमी है, जो शहर की स्मूद सड़कों पर तो बेहतर परफॉर्म करता है, लेकिन हाईवे या ऑफ-रोड ड्राइविंग के दौरान थोड़ा कम महसूस हो सकता है।
