Renault India ने भारतीय बाजार में सात नए प्रोडक्ट लॉन्च करने की घोषणा की है। फ्रांसीसी ऑटोमोबाइल कंपनी के ये नए प्रोडक्ट Renault Group Entry Platform (RGEP) पर आधारित होंगे। इनका उपयोग भारतीय बाजार में 10 लाख रुपये से कम कीमत वाले सेगमेंट में कंपनी की उपस्थिति को मजबूत करने के लिए किया जाएगा। गौरतलब है कि इस सेगमेंट में फिलहाल Maruti Suzuki और Hyundai जैसी कंपनियों का दबदबा है।
