Royal Enfield ने कस्टम बाइक बनाने वाली कंपनी 'रफ क्राफ्ट्स' (Rough Crafts) के साथ मिलकर 'शॉटगन 650' का लिमिटेड-एडिशन लॉन्च किया है। इसकी कीमत 5.75 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। बता दें कि दुनिया भर में इसकी सिर्फ 100 यूनिट्स बनी हैं, जिनमें से भारत के लिए सिर्फ 25 यूनिट्स ही तय की गई हैं। वहीं, स्टैंडर्ड टॉप-स्पेक शॉटगन 650 की कीमत 4.16 लाख रुपये है, यानी इस लिमिटेड-एडिशन के लिए 1.59 लाख रुपये ज्यादा देने होंगे, जबकि अंदरूनी तौर पर (मैकेनिकल रूप से) यह बाइक वैसी ही है।
