Get App

भारत में वापसी कर रही है Skoda Octavia RS, प्री-बुकिंग 6 अक्टूबर से

Skoda Octavia RS: Skoda Auto India ने अपनी परफॉर्मेंस सेडान, Octavia RS की भारतीय बाजार में वापसी की पुष्टि कर दी है। साथ ही यह भी जानकारी दी की इसकी प्री-बुकिंग 6 अक्टूबर से शुरू होगी, जबकि कीमत की घोषणा 17 अक्टूबर को की जाएगी।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Sep 25, 2025 पर 1:41 PM
भारत में वापसी कर रही है Skoda Octavia RS, प्री-बुकिंग 6 अक्टूबर से
भारत में वापसी कर रही है Skoda Octavia RS, प्री-बुकिंग 6 अक्टूबर से

Skoda Octavia RS: अगर आप एक स्टाइलिस और डिसेंट लुक सेडान कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। जी हां, दरअसल Skoda Auto India ने अपनी परफॉर्मेंस सेडान, Octavia RS की भारतीय बाजार में वापसी की पुष्टि कर दी है। साथ ही यह भी जानकारी दी है की इसकी प्री-बुकिंग 6 अक्टूबर से शुरू होगी, जबकि कीमत की घोषणा 17 अक्टूबर को की जाएगी।

Octavia RS को पूरी तरह से बिल्ट यूनिट (FBU) के रूप में आयात किया जाएगा और इसे सीमित संख्या में पेश किया जाएगा। इसमें 2.0-लीटर TSI पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 265PS और 370Nm का टॉर्क जनरेट करता है, जिसे DSG ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। यह कार 6.4 सेकंड में 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 250 किमी/घंटा है।

RS बैज, जो रैली स्पोर्ट का संक्षिप्त रूप है, दशकों से स्कोडा की मोटरस्पोर्ट-प्रेरित इंजीनियरिंग का प्रतीक रहा है। भारत में, Octavia RS को पहली बार 2004 में देश की पहली टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल पैसेंजर कार के रूप में पेश किया गया था, जिसने कार प्रेमियों के बीच तेजी से लोकप्रियता हासिल की।

स्कोडा ऑटो इंडिया के अधिकारी ने दी जानकारी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें