Get App

Suzuki Access ABS भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 92,328 रुपये, जानें पूरी डिटेल

Suzuki Access ABS: Suzuki Motorcycle India ने सिंगल-चैनल एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) के साथ Access स्कूटर लॉन्च किया है। इस अपडेट का मकसद रोजाना की राइडिंग के दौरान सुरक्षा और ब्रेक के रिस्पॉन्स को बेहतर बनाना है। इस अपडेट के साथ, स्कूटर की शुरुआती कीमत 92,328 रुपये (एक्स-शोरूम) है।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Feb 04, 2026 पर 4:46 PM
Suzuki Access ABS भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 92,328 रुपये, जानें पूरी डिटेल
Suzuki Access ABS भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 92,328 रुपये

Suzuki Access ABS: Suzuki Motorcycle India ने सिंगल-चैनल एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) के साथ Access स्कूटर लॉन्च किया है। इस अपडेट का मकसद रोजाना की राइडिंग के दौरान सुरक्षा और ब्रेक के रिस्पॉन्स को बेहतर बनाना है। इस अपडेट के साथ, स्कूटर की शुरुआती कीमत 92,328 रुपये (एक्स-शोरूम) है और TFT स्क्रीन और ABS वाले वेरिएंट की कीमत 98,378 रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। स्कूटर के सभी बेसिक फीचर्स बरकरार रखे गए हैं।

ABS से लैस Access स्कूटर में Suzuki का भरोसेमंद 124cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन लगा है, जो CVT गियरबॉक्स से जुड़ा है। यह इंजन 6,500 rpm पर 8.43 bhp (6.2 kW) की शक्ति और 5,000 rpm पर 10.2 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इन स्पेसिफिकेशन्स के साथ, स्कूटर Honda Activa 125, TVS Jupiter 125, Hero Destini 125 और Yamaha Fascino 125 125 जैसे मॉडलों को टक्कर देता है।

इस स्कूटर का व्हीलबेस 1,260 mm, ग्राउंड क्लीयरेंस 160 mm और कर्ब वेट वेरिएंट के आधार पर 105 से 106 KG के बीच है। इसमें अलॉय या कास्ट व्हील लगे हैंe और 5.3 लीटर का फ्यूल टैंक है, जो रोजाना के उपयोग के साथ कार्यक्षमता का बेहतरीन संतुलन बनाता है। यह सब कुछ Metallic Mat Black No.2, Metallic Mat Stellar Blue, Pearl Grace White, Solid Ice Green, और Pearl Shiny Beige कलर ऑप्शन में उपलब्ध है (बिना TFT स्क्रीन वाले वेरिएंट के लिए)।

वहीं, TFT स्क्रीन वाले स्कूटर का थोड़ा महंगा वेरिएंट Mat Stellar Blue, Pearl Grace White, Solid Ice Green, और Pearl Mat Aqua Silver कलर ऑप्शन में आता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें