Get App

Automatic Car Tips: मैनुअल से ऑटोमेटिक कार पर स्विच करना हुआ आसान, फॉलो करे ये आसान स्टेप्स

Automatic Car Tips: लंबे समय से मैनुअल कार चलाने वाले लोगों के लिए ऑटोमैटिक कार पर स्विच करना थोड़ा अजीब लग सकता है। आपको लग सकता है कि यह बस आपकी जानी-पहचानी कार का क्लच-लेस वर्जन है, लेकिन रियल में, ऑटोमैटिक कार आपकी ड्राइविंग की कुछ पुरानी आदतों को बदल देती है।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Feb 10, 2026 पर 4:01 PM
Automatic Car Tips: मैनुअल से ऑटोमेटिक कार पर स्विच करना हुआ आसान, फॉलो करे ये आसान स्टेप्स
मैनुअल से ऑटोमेटिक कार पर स्विच करना हुआ आसान, फॉलो करे स्टेप्स

Automatic Car Tips: लंबे समय से मैनुअल कार चलाने वाले लोगों के लिए ऑटोमैटिक कार पर स्विच करना थोड़ा अजीब लग सकता है। आपको लग सकता है कि यह बस आपकी जानी-पहचानी कार का क्लच-लेस वर्जन है, लेकिन रियल में, ऑटोमैटिक कार आपकी ड्राइविंग की कुछ पुरानी आदतों को बदल देती है। लेकिन अच्छी बात यह है कि एक बार जब आप कुछ बेसिक बातें समझ लेते हैं, तो ऑटोमैटिक कार चलाना जल्दी ही आसान, शांत और अधिक आरामदायक हो जाता है, खासकर ट्रैफिक से भरे शहरों जैसे नई दिल्ली, बेंगलुरु, मुंबई में। चूंकि आजकल अधिक से अधिक भारतीय खरीदार सुविधा के लिए ऑटोमैटिक कारों की ओर रुख कर रहे हैं, इसलिए यहां पांच मुख्य बिंदु दिए गए हैं जिन्हें लंबे समय से मैनुअल कार चलाने वाले हर व्यक्ति को ऑटोमैटिक कार पर स्विच करने से पहले और बाद में ध्यान में रखना चाहिए।

  • अपना बायां पैर स्थिर रखना सीखें
  • यह सबसे महत्वपूर्ण बदलाव है, क्योंकि मैनुअल कार में आपका बायां पैर लगातार क्लच दबाने में लगा रहता है। ऑटोमैटिक कार में क्लच पैडल नहीं होता और बाएं पैर से ब्रेक लगाने पर, एक बार भी, अचानक और जोर से ब्रेक लग सकता है, जिससे यात्रियों के लिए खतरा पैदा हो सकता है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि आपके बाएं पैर को क्लच को धीरे से दबाने की आदत होती है, जबकि ब्रेक बहुत तेजी से रिस्पॉन्स करते हैं।

    सबसे अच्छी आदत यह है कि आप अपना बायां पैर हमेशा फुटरेस्ट पर रखें और ब्रेक लगाने और एक्सीलरेट करने दोनों के लिए केवल अपने दाहिने पैर का इस्तेमाल करें। कई नए ऑटोमैटिक कार चालकों को इस आदत को छोड़ने में कुछ दिन लग जाते हैं, लेकिन एक बार जब आप इसे छोड़ देते हैं, तो ड्राइविंग आसान हो जाती है।

    सब समाचार

    + और भी पढ़ें