
टायरों की जांच करें
बारिश के मौसम में अपनी गाड़ी के टायरों की जरूर जांच करें। क्योंकि बारिश में रोड ज्यादा स्लिफ करता है तो ऐसे में सड़कों पर ग्रिप बनाए रखना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए आपकी गाड़ी के टायरों का सही होना बेहद जरूरी है। इसके साथ ही अपने गाड़ी में ब्रांड के टायर का उपयोग करें। टायर की ट्रेड डेप्थ यानी कि टायरों पर बनी डिजाइन (ट्रेड) की गहराई ठीक होनी चाहिए, ताकि पानी आसानी से निकल जाए और टायर फिसले नहीं। अगर ट्रेड घिस गया है, तो तुरंत टायर बदलवाएं। साथ ही टायर में हवा का सही प्रेश बनाएं रखें। ताकि आप रोड पर सही से चल सकें।
वाइपर ब्लेड ठीक रखें
बारिश में साफ विजिबिलिटी के लिए आपके गाड़ी का वाइपर ब्लेड ठीक होना चाहिए। इसके लिए वाइपर पर लगे रबर की जांच कर सकते हैं। अगर वाइपर ब्लेड पुराने या खराब हो गए हैं, तो उसे तुरंत बदलवाएं, क्योंकि यह आपके शिशे को खराब कर सकती है। जिसके कारण से आप लंबे खर्चे में पड़ सकते हैं।
लाइट्स का ध्यान रखें
बारिश में अक्सर धुंध और कम रोशनी के चलते गाड़ी चलाने में समस्या आती है। खासकर तेज बारिश में। इसलिए अपने गाड़ी की हेडलाइट्स, टेललाइट्स और फॉग लाइट्स, सभी लाइट्स ठीक रखें। और अगर इनमें खराबी है तो इसे तुरंत बनवाएं। साथ ही लाइट्स पर जमी धूल-मिट्टी साफ करें ताकि रोशनी ठीक से बाहर आ सके।
ब्रेक सिस्टम की जांच करें
बारिश के मौसम में आपको गाड़ी के ब्रेक सिस्टम को भी चेक करना चाहिए। वैसे तो यह हमेशा जरूरी होता है, लेकिन बरसात के मौसम में इसकी जरूरत और बढ़ जाती है क्योंकि सड़कों पर पानी भरा होता है। किसी अच्छे मैकेनिक से ब्रेक पैड्स और डिस्क की जांच करवाएं। अगर वे घिस गए हैं तो उन्हें तुरंत बदलवाएं।