Get App

Tata Altroz Facelift 2025 से उठा पर्दा, इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

Tata Altroz Facelift 2025 Launched: टाटा मोटर्स ने प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में टाटा अल्ट्रोज फेसलिफ्ट (Tata Altroz Facelift) को लॉन्च कर दिया है। पुराने वर्जन के मुकाबले इसमें अंदर से लेकर बाहर तक काफी बदलाव किए गए हैं। यह मॉडल पांच रंगों और पांच वैरिएंट्स में उपलब्ध है। इनके लिए बुकिंग विंडो अगले महीने इस तारीख को खुलेगा

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड May 22, 2025 पर 1:57 PM
Tata Altroz Facelift 2025 से उठा पर्दा, इस दिन से शुरू होगी बुकिंग
Tata Altroz Facelift 2025 Launched: शुरुआती कीमत 6.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम प्राइस) रखी गई है और सड़कों पर इसकी टक्कर मारुति की बलेनो, टोयोटा की ग्लेंजा और हुंडई की आई20 से होगी।

Tata Altroz Facelift 2025 Launched: टाटा मोटर्स ने प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में टाटा अल्ट्रोज फेसलिफ्ट (Tata Altroz Facelift) को लॉन्च कर दिया है। पुराने वर्जन के मुकाबले इसमें अंदर से लेकर बाहर तक काफी बदलाव किए गए हैं। यह मॉडल पांच रंगों और पांच वैरिएंट्स में उपलब्ध है। इनके लिए बुकिंग विंडो अगले महीने 2 जून 2025 को खुलेगा। इसकी शुरुआती कीमत 6.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम प्राइस) रखी गई है और सड़कों पर इसकी टक्कर मारुति की बलेनो, टोयोटा की ग्लेंजा और हुंडई की आई20 से होगी।

Tata Altroz Facelift 2025: फीचर्स

पहले बाहरी फीचर्स की बात करें तो इसमें न्यू फ्रंट और रियर बंपर्स है, फ्रेश ग्रिल, एलईडी हेडलैम्प्स, न्यू एलईडी टेल लाइट्स, टेलगेट पर एलईडी लाइट बार, फ्लश-फिटिंग डोर हैंडल्स और न्यू डुएल-टोन व्हील्स हैं। इसे पांच रंगों-ड्यून ग्लो, एंबर ग्लो, रॉयल ब्लू, प्यूरो ग्रो और प्रिस्टीन व्हाइट में से अपनी पसंद में से चुन सकते हैं। अब अंदरूनी फीचर्स की बात करें तो इसमें 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, इलेक्ट्रिक सनरूफ, 10.25 इंच का फुल्ली डिजिटल कलर इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 360 डिग्री कैमरा, छह एयरबैग, वायरलेस चार्जर, क्रूज कंट्रोल, एंबिएंट लाइटिंग, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और आईआरए कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी है।

2025 अल्ट्रोज को 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन, 1.5-लीटर डीजल इंजन और 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ CNG यूनिट के साथ पेश किया गया है। ट्रांसमिशन ऑप्शंस की बात करें तो तो इसमें 5-स्पीड मैनुअल, 5-स्पीड एएमटी, और 6-स्पीड डीसीटी ऑटोमैटिक यूनिट्स हैं। यह कार पांच वैरिएंट्स- स्मार्ट, प्योर, क्रिएटिव अकम्प्लिश्ड एस और अकम्प्लिश्ड+ एस में उपलब्ध है। इन सभी वैरिएंट्स की कीमतें (एक्स-शोरूम) नीचे दी जा रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें