Get App

Tata Harrier EV: 3 जून को लॉन्च होगा धांसू SUV हैरियर का इलेक्ट्रिक वेरिएंट, जानें कितनी होगी रेंज और कीमत?

Tata Harrier EV: टाटा हैरियर EV के लॉन्च से भारतीय इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट में एक बोल्ड लुक और पावरफुल विकल्प उपलब्ध होगा। यह महिंद्रा BE 6, XEV 9e और BYD एटो 3 जैसी इलेक्ट्रिक SUV को कड़ी टक्कर देगी

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Jun 02, 2025 पर 4:06 PM
Tata Harrier EV: 3 जून को लॉन्च होगा धांसू SUV हैरियर का इलेक्ट्रिक वेरिएंट, जानें कितनी होगी रेंज और कीमत?
डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ, एंबिएंट लाइटिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें और पावर्ड टेलगेट जैसे कई फीचर्स इसमें होंगे

Tata Harrier EV: हाल के कुछ सालों में भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों का क्रेज तेजी से बढ़ा है। हाल ही में हुंडई ने क्रेटा का EV वेरिएंट लॉन्च किया जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। अब टाटा मोटर्स भी अपने दमदार SUV हैरियर का इलेक्ट्रिक वेरिएंट लेकर आ रही है। Tata Harrier EV 3 जून को भारत में लॉन्च होने जा रही है। यह दमदार SUV देश के इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में एक नया बेंचमार्क सेट करने के लिए तैयार है। आइए आपको बताते हैं क्या हो सकते है इसके खास फीचर्स।

क्यों है हैरियर EV इतनी खास?

टाटा हैरियर EV, कंपनी की पॉपुलर हैरियर SUV का इलेक्ट्रिक वर्जन है। इसे एक नए इलेक्ट्रिक आर्किटेक्चर a'cti.ev+' प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। यह प्लेटफॉर्म परफॉर्मेंस, डिजिटल तकनीक और ऑल-व्हील-ड्राइव (AWD) सिस्टम को एक साथ लाने के लिए डिजाइन किया गया है। हाल ही में टाटा मोटर्स ने एक वीडियो जारी किया था जिसमें हैरियर EV को केरल के मुश्किल 'एलिफेंट रॉक' पर चढ़ते हुए दिखाया गया था, जिससे इसकी ऑफ-रोड कैपेबिलिटी को दिखाता है।

दमदार फीचर्स और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से होगी लैस

टाटा हैरियर EV फीचर्स के मामले में भी काफी दमदार होगी। इसमें कई सेगमेंट लीडिंग फीचर्स और डिजिटल टेक्नोलॉजी मिलने की उम्मीद है। नई हैरियर EV में कुछ खास फीचर्स ये हो सकते है:

डुअल-मोटर AWD सेटअप: यह इस सेगमेंट में टाटा की पहली ऑल-इलेक्ट्रिक SUV होगी जिसमें डुअल-मोटर ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम होगा, जिससे यह हर तरह के इलाकों में दमदार परफॉर्मेंस देगी।

टेरेन मोड्स: इसमें विभिन्न प्रकार के इलाकों के लिए कई ड्राइव मोड होंगे, जैसे 'रॉक क्रॉल मोड', 'स्नो' और 'सैंड मोड'। इसमे लेवल 2 ADAS तकनीक मिलेगी, जो गाड़ी की सुरक्षा को बढ़ाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें