Tata Nano 2025: टाटा ग्रुप के चेयरमैन रतन टाटा ने देश के कम आय वाले लोगों के कार लेने के सपने को साकार करने के लिए टाटा नैनो लॉन्च किया था। साल 2008 में पहली बार लॉन्च हुई इस कॉम्पैक्ट कार की शुरुआती कीमत 1 लाख रुपये थी। अब एक बार फिर से टाटा नैनो एक नए अवतार में वापसी करने को तैयार है। यह आइकॉनिक कार Tata Nano 2025 के रूप में मार्केट में लौट रही है। अपनी किफायती कीमत और कई नए फीचर्स के साथ नैनो मार्केट में धूम मचाने वाली है। आइए आपको बताते हैं Tata Nano 2025 में आने वाले फीचर्स, माइलेज और क्या हो सकती है कीमत।