Tata Nexon: Tata Motors की कॉम्पैक्ट SUV Nexon नवंबर में एक बार फिर भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही, जिसने मारुति सुजुकी इंडिया, हुंडई मोटर इंडिया और महिंद्रा एंड महिंद्रा जैसी बड़ी कार निर्माताओं को पीछे छोड़ दिया। नवंबर में 22,434 यूनिट्स के साथ, नेक्सॉन भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनकर उभरी। साथ ही इसने हैट्रिक भी लगाई, क्योंकि यह अक्टूबर (22,083 यूनिट्स) और सितंबर (22,573 यूनिट्स) में भी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही।
