Tata Punch Facelift: Tata Motors ने सब-कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में हाल ही में लॉन्च हुई Punch Facelift की डिलीवरी पूरे भारत में शुरू कर दी है। अपडेटेड Tata Punch में नया स्टाइल, बेहतर केबिन लेआउट और कई नए वेरिएंट ऑप्शन उपलब्ध हैं। इसमें पहले की तरह ही इंजन विकल्प मौजूद हैं। Facelifted Punch की कीमत 5.60 लाख रुपये से शुरू होकर 10.54 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक है, जो वेरिएंट और इंजन पर डिपेंड करती है। डिलीवरी ऑथराइज्ड डीलरों के माध्यम से फेज वाइ शुरू हो गई है, और उपलब्धता शहर और वेरिएंट के अनुसार अलग-अलग है। SUV के वेरिएंट के अनुसार कीमतों, बुकिंग प्रक्रिया और अन्य सभी जानकारियों के लिए यहां देखें।
