Get App

Tata Sierra भारत में जल्द हो सकती है लॉन्च, मिलेगा हाई-टेक इंटीरियर और लेवल 2 ADAS फीचर्स

Tata Sierra: Tata Motors एक बार फिर Tata Sierra को भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। एक रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इसे नवंबर 2025 में लॉन्च कर सकती है। हाल ही में Tata Sierra को भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Oct 10, 2025 पर 5:15 PM
Tata Sierra भारत में जल्द हो सकती है लॉन्च, मिलेगा हाई-टेक इंटीरियर और लेवल 2 ADAS फीचर्स
Tata Sierra भारत में जल्द हो सकती है लॉन्च, मिलेगा हाई-टेक इंटीरियर और लेवल 2 ADAS फीचर्स

Tata Sierra: अगर आप एक ऐसे कार की तलाश में हैं जो आपको मजबूती के साथ-साथ कंफर्ट सीट भी दे तो यह खबर आपके लिए हो सकती है। दरअसल, Tata Motors एक बार फिर Tata Sierra को भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। एक रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इसे नवंबर 2025 में लॉन्च कर सकती है। हाल ही में Tata Sierra को भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इस SUV को ऑटो एक्सपो 2025 में पेश किया गया था, जहां इसे काफी सराहा गया था। अब कंपनी इसे आधुनिक फीचर्स और दमदार परफॉर्मेंस के साथ लॉन्च करने की तैयारी में है। आइए जानते हैं, इस अपकमिंग SUV में क्या-क्या खास होगा।

Tata Sierra: डिजाइन

नई Tata Sierra अपने पुराने लेजेंड्री डिजाइन, मॉडर्न और प्रीमियम लुक के साथ नजर आएगी। SUV में बॉक्सी प्रोफाइल, चौड़े B-पिलर्स और अल्पाइन विंडो डिजाइन जैसे क्लासिक एलिमेंट बरकरार रहेंगे। हालांकि, अब यह एक 5-डोर SUV होगी जो नए मोनोकोक प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है।

इसके फ्रंट में शार्प LED DRLs के साथ एक फुल-विड्थ LED स्ट्रिप, SIERRA लेटरिंग और रग्ड बंपर डिजाइन देखने को मिलेगा। साइड प्रोफाइल में फ्लश डोर हैंडल्स, स्क्वेयर्ड व्हील आर्चेस और भारी बॉडी क्लैडिंग दी गई है। SUV के रियर में कनेक्टेड LED टेल लैंप्स, SIERRA बैजिंग और स्टाइलिश बंपर डिजाइन मिलेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें