Get App

Tata Sierra: जल्द ही बाजार में दस्तक देने वाली है टाटा की आइकॉनिक SUV Sierra, जानिए क्या हो सकते हैं खास फीचर्स?

Tata Sierra Launch: नई सिएरा का डिजाइन 1991 वाली सिएरा पर बेस्ड है, लेकिन इसे मॉडर्न टेक्नोलॉजी से लैस किया जाएगा। नई Tata Sierra तीन अलग-अलग पॉवरट्रेन ऑप्शंस के साथ लॉन्च होगी, जो ग्राहकों के लिए बेहतर विकल्प प्रदान करेगी

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Oct 28, 2025 पर 4:23 PM
Tata Sierra: जल्द ही बाजार में दस्तक देने वाली है टाटा की आइकॉनिक SUV Sierra, जानिए क्या हो सकते हैं खास फीचर्स?
टाटा सिएरा का इलेक्ट्रिक वेरिएंट (Sierra.ev) भी मार्केट में उतारा जाएगा

New Tata Sierra: टाटा मोटर्स अपनी जबरदस्त SUV सिएरा (Sierra) को नए अवतार में लॉन्च करने जा रही है। नई जनरेशन की Tata Sierra SUV 25 नवंबर को भारत में लॉन्च होगी। यह एसयूवी टाटा की पोर्टफोलियो में Curvv और Harrier के बीच में अपनी जगह बनाएगी, जो बाजार में एक मजबूत दावेदार बनने को तैयार है। जानकारी के मुताबिक, नई Tata Sierra तीन अलग-अलग पॉवरट्रेन ऑप्शंस के साथ लॉन्च होगी, जो ग्राहकों के लिए बेहतर विकल्प प्रदान करेगी। आइए आपको बताते हैं नई सिएरा में क्या हो सकता है खास।

इंजन ऑप्शंस

Sierra में टाटा का नया 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड डायरेक्ट-इंजेक्शन (TGDI) इंजन पेश किया जा सकता है। निचले वेरिएंट्स में एक नैचुरली एस्पिरेटेड वर्जन भी मिलने की उम्मीद है। डीजल वेरिएंट के लिए इसमें Curvv में इस्तेमाल होने वाला 1.5-लीटर वाला इंजन दिए जाने की संभावना है। जानकारी के मुताबिक शुरूआत में इसे ICE (पेट्रोल/डीजल) विकल्पों में लॉन्च किया जाएगा, जिसके बाद एक इलेक्ट्रिक वेरिएंट (Sierra.ev) भी मार्केट में उतारा जाएगा।

क्लासिक डिजाइन और मॉडर्न फीचर्स का कॉम्बिनेशन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें