Tata Tiago 2026 Facelift: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ने भारत में 2026 Tata Tiago फेसलिफ्ट लॉन्च कर दी है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.69 लाख रुपये रखी गई है। यह अपडेटेड हैचबैक अब नए और ज्यादा आकर्षक डिजाइन, ज्यादा प्रीमियम केबिन और कई नई टेक्नोलॉजी और सेफ्टी फीचर्स के साथ आई है। इनमें से कई फीचर्स पहले सिर्फ महंगी कारों में देखने को मिलते थे।
