Get App

बिना ड्राइवर के चलेगी आपकी कार! जानिए भारत में आने वाली फ्यूचर कार टेक्नोलॉजी

फिलहाल भारत में पेट्रोल, CNG, फ्लेक्स-फ्यूल, इलेक्ट्रिक और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड कारें अवेलेबल हैं, लेकिन फ्यूचर में Plug-in Hybrid और Range Extender EV जैसी टेक्निक भी आम हो सकती हैं। ये नई टेक्निक बेहतर माइलेज, कम ईंधन खर्च और लंबी दूरी की सुविधा देकर इंडियन कंस्यूमर्स के लिए अच्छा ऑप्शन बन सकती हैं।

Roopali Sharmaअपडेटेड Jul 28, 2026 पर 12:08 PM
बिना ड्राइवर के चलेगी आपकी कार! जानिए भारत में आने वाली फ्यूचर कार टेक्नोलॉजी

भारत में कारों की दुनिया तेजी से बदल रही है। पेट्रोल, CNG और इलेक्ट्रिक कारों के बाद अब हाइब्रिड, प्लग-इन हाइब्रिड और रेंज एक्सटेंडर जैसी नई टेक्निक भी बाजार में दस्तक दे रही हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि आने वाले समय में इंडियन के लिए सबसे बेहतर और किफायती फ्यूल टेक्नोलॉजी (fuel technology) कौन-सी होगी:

Strong Hybrid Car (स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड कार)

स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड कारों में पेट्रोल इंजन (petrol engine) और इलेक्ट्रिक मोटर दोनों साथ काम करते हैं। इसकी बैटरी को अलग से चार्ज नहीं करना पड़ता, बल्कि यह ब्रेक लगाने या इंजन के जरिए खुद चार्ज हो जाती है। शहर में कम स्पीड पर कार कुछ किलोमीटर तक केवल इलेक्ट्रिक मोड में चल सकती है, जिससे पेट्रोल की बचत होती है और माइलेज बढ़ता है। हालांकि इन कारों की कीमत सामान्य पेट्रोल कारों (petrol vehicles) से ज्यादा होती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें