New Lexus ES India launch: नई Lexus ES 20 मार्च को भारतीय बाजार में प्रवेश करने के लिए पूरी तरह तैयार है, जिसमें डिजाइन, फीचर्स और टेक्नोलॉजी में कई अपडेट किए गए हैं। नई जनरेशन की Lexus ES का लॉन्च इसलिए जरूरी है, क्योंकि यह बाजार में उपलब्ध चुनिंदा लग्जरी सेडान में से एक है, जिसमें हाइब्रिड इंजन का विकल्प भी मौजूद है। Lexus ES फिलहाल मिड-साइज लग्जरी सेडान सेगमेंट में अपनी जगह बनाए हुए है, जहां इसका मुकाबला BMW 5 Series, Mercedes Benz E Class और Audi A6 जैसी सेडान से होता है। भारत में जो ग्राहक पेट्रोल-इलेक्ट्रिक लग्जरी सेडान चाहते हैं और कम परिचालन लागत वाली पेट्रोल-इलेक्ट्रिक लग्जरी सेडान की तलाश कर रहे हैं, उनके लिए Lexus ES प्रीमियम सेगमेंट में एक अच्छा विकल्प बनी हुई है।
