Get App

2026 Renault Duster भारत में 17 मार्च को होगी लॉन्च, देखें अनुमानित कीमत, इंजन और फीचर्स

2026 Renault Duster की लॉन्च डेट आखिरकार घोषित हो गई है। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि SUV की कीमतें 17 मार्च को घोषित की जाएंगी। तीसरे जनरेशन का यह मॉडल हाल ही में भारत में कई जरूरी अपडेट्स के साथ पेश किया गया था।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Feb 26, 2026 पर 3:53 PM
2026 Renault Duster भारत में 17 मार्च को होगी लॉन्च, देखें अनुमानित कीमत, इंजन और फीचर्स
2026 Renault Duster भारत में 17 मार्च को होगी लॉन्च, देखें अनुमानित कीमत, इंजन और फीचर्स

2026 Renault Duster की लॉन्च डेट आखिरकार घोषित हो गई है। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि SUV की कीमतें 17 मार्च को घोषित की जाएंगी। तीसरे जनरेशन का यह मॉडल हाल ही में भारत में कई जरूरी अपडेट्स के साथ पेश किया गया था। पहले यह 9.86 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर बाजार में उपलब्ध था। हालांकि, इसे 2022 में बंद कर दिया गया था। अपडेटेड Renault Duster अधिक मॉडर्न स्टाइल, कई नए फीचर्स (जो पहले मौजूद नहीं थे) और एक मजबूत हाइब्रिड इंजन विकल्प के साथ आया है। अगर आप नई Renault Duster को घर लाना चाहते हैं, तो यहां आपको इसकी संभावित कीमत और इस मॉडल में क्या नया है, इसके बारे में सब कुछ बताया गया है।

Renault Duster दो टर्बो पेट्रोल इंजन विकल्पों के साथ आता है। इस बार एक मजबूत हाइब्रिड विकल्प भी उपलब्ध है। 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 100 hp की पावर जनरेट करता है। बड़ा 1.3-लीटर पेट्रोल इंजन लगभग 163 hp की पावर देता है। छोटा इंजन Kiger SUV मॉडल में भी मौजूद है।

अब बात करते हैं दमदार हाइब्रिड इंजन की, जिसमें आपको 1.8 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलेगा जो 109 hp की पावर जनरेट करता है। इसके साथ 49 hp की इलेक्ट्रिक मोटर और 20 hp का हाइब्रिड स्टार्टर जनरेटर भी दिया गया है। कुल मिलाकर पावर आउटपुट 160 hp है। ट्रांसमिशन विकल्पों में 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और बड़े इंजन के साथ 6-स्पीड DCT ट्रांसमिशन शामिल हैं।

बाहरी डिजाइन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें