भारत का ऑटोमोबाइल बाजार इन दिनों तेजी से आगे बढ़ रहा है और अब यह दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी कार मार्केट बन चुका है, सिर्फ चीन और अमेरिका इसके आगे हैं। प्रोडक्शन के मामले में भी भारत ने बड़ी छलांग लगाई है और अब जापान के बाद चौथे स्थान पर है। लगातार बढ़ती मांग और ग्राहकों की बदलती जरूरतों को देखते हुए देश की प्रमुख कार कंपनियां जैसे- मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स, हुंडई, महिंद्रा एंड महिंद्रा और टोयोटा- आने वाले वर्षों में नए मॉडल पेश करने की तैयारी में हैं। इन कंपनियों की योजनाओं के अनुसार, अगले पांच सालों में भारतीय बाजार में 75 से अधिक नई और अपडेटेड कारें लॉन्च की जाएंगी।
