Get App

Toyota Hyryder: टोयोटा हायराइडर को मिला प्रेस्टीज पैक अपग्रेड, मिलेंगी जबरदस्त एक्सेसरीज

Toyota Hyryder: टोयोटा ने अर्बन क्रूजर हायराइडर का नया प्रिस्टीज पैक अपग्रेड लॉन्च कर दिया है। अब ये SUV और भी शानदार बन गई है

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Jul 08, 2025 पर 9:51 PM
Toyota Hyryder: टोयोटा हायराइडर को मिला प्रेस्टीज पैक अपग्रेड, मिलेंगी जबरदस्त एक्सेसरीज
इस पैक से गाड़ी की परफॉर्मेंस में कोई बदलाव नहीं आएगा, यह सिर्फ गाड़ी को देखने में ज्यादा प्रीमियम बनाएगा

Toyota ने अपनी  Hyryder के लिए एक नया 'Prestige Pack' अपग्रेड जारी किया है।

यह पैक Hyryder के पेट्रोल और हाइब्रिड दोनों तरह के मॉडल्स में लगवाया जा सकता है।

इस पैक को लगवाने के लिए आपको थोड़े ज्यादा पैसे देने पड़ेंगे, लेकिन आपकी गाड़ी और भी जबरदस्त दिखेगी।

Prestige Pack में कुछ चीजें मिलेंगी जैसे दरवाजों पर लगाने के लिए वाइजर, गाड़ी के बोनट पर 'Urban Cruiser Hyryder' का एक स्पेशल बैज, और गाड़ी के आगे-पीछे बम्पर पर, फेंडर पर, टेलगेट पर और हेडलाइट-टेललाइट के आसपास क्रोम की चमक वाली डिजाइन।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें