Get App

Urban Cruiser EV: Toyota ने पेश की नई इलेक्ट्रिक SUV, जानें फीचर्स और डिटेल्स

Toyota जल्द अपनी मोस्ट अवेटेड Urban Cruiser EV को लाने की तैयारी में है। कंपनी ने हाल ही में GIIAS (गायकिंदो इंडोनेशिया इंटरनेशनल ऑटो शो) 2025 में अर्बन क्रूजर ईवी को पेश किया है। यह कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV Maruti Suzuki e Vitara का टोयोटा वर्जन है।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jul 24, 2025 पर 5:14 PM
Urban Cruiser EV: Toyota ने पेश की नई इलेक्ट्रिक SUV, जानें फीचर्स और डिटेल्स
Toyota Urban Cruiser EV का पहला लुक

Toyota Urban Cruiser EV: डीजल और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को देखते हुए Hybrid और Electric गाड़ियों की मांग लगातार बढ़ रही है। ऐसे में Toyota भी जल्द अपनी मोस्ट अवेटेड Urban Cruiser EV को लाने की तैयारी में है। कंपनी ने हाल ही में GIIAS (गायकिंदो इंडोनेशिया इंटरनेशनल ऑटो शो) 2025 में अर्बन क्रूजर ईवी को पेश किया है। यह कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV Maruti Suzuki e Vitara का टोयोटा वर्जन है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस इलेक्ट्रिक SUV को भारत में मारुति ई-विटारा या मारुति ई-एस्कुडो नाम से लॉन्च किया जा सकता है।

फ्रंट लुक और इंटीरियर

  • Toyota Urban Cruiser EV का डिजाइन अर्बन स्टाइल थीम पर बेस्ड है, इसमें स्लिम LED हेडलैंप्स, LED DRLs और एक क्लोज्ड-ऑफ ग्रिल शामिल हैं, जो इसे एक स्लीक और मॉडर्न लुक देते हैं। साइड प्रोफाइल की बात करें, तो Urban Cruiser EV में 18 या 19 इंच के अलॉय व्हील्स और ब्लैक प्लास्टिक क्लैडिंग दिए गए हैं, जो SUV की रोड प्रजेंस बढ़ाता है। इसके रियर को देखें तो इसमें शार्क फिन एंटीना, रूफ माउंटेड स्पॉइलर और रियर वाइपर जैसे प्रीमियम फीचर्स मौजूद हैं।
  • बात करें इंटीरयर की तो Toyota Urban Cruiser EV काफी हद तक मारुति सुजुकी एस्कुडो जैसी ही है। डैशबोर्ड, डोर ट्रिम्स और अपहोल्स्ट्री पर ब्राउन कलर का भरपूर इस्तेमाल किया गया है। इसमें 10.25-इंच का मल्टी-इन्फॉर्मेशन डिस्प्ले और 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो Android Auto और Apple CarPlay को वायरलेस तरीके से सपोर्ट करता है। इसके अलावा, इसमें शिफ्ट-बाय-वायर के साथ ट्विन-डेक फ्लोटिंग सेंटर कंसोल, मल्टी-कलर इल्यूमिनेशन वाली एम्बिएंट लाइटिंग, फिक्स्ड ग्लास रूफ और वायरलेस चार्जर मिलता है।
  • इस इलेक्ट्रिक SUV की लंबाई 4,285 mm, चौड़ाई 1,800 mm, ऊंचाई 1,640 mm, और व्हीलबेस 2,700 mm है। यह Toyota Yaris Cross से बड़ी और bZ4X से थोड़ी छोटी है। पावरट्रेन और बैटरी की बात करें तो Toyota Urban Cruiser EV को तीन अलग-अलग वैरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा। इन सभी वैरिएंट्स में 150 kW तक की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है, जिससे चार्जिंग समय में काफी बचत हो सकेगी।
  • सब समाचार

    + और भी पढ़ें