Get App

Toyota Kirloskar Motor Sales April 2026: टोयोटा की धमाकेदार बिक्री! अप्रैल 2026 में दर्ज की 17% की ग्रोथ, जानें पूरा आंकड़ा

Toyota Kirloskar Motor sales April 2026: Toyota Kirloskar Motor (TKM) ने अप्रैल 2026 महीने की अपनी बिक्री का आंकड़ा जारी किया है। कंपनी ने इस महीने कुल 32,086 गाड़ियां बेचीं, जो पिछले साल अप्रैल 2025 की तुलना में 17% ज्यादा है। पिछले साल इसी महीने में 27,329 गाड़ियां बिकी थीं।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड May 01, 2026 पर 3:31 PM
Toyota Kirloskar Motor Sales April 2026: टोयोटा की धमाकेदार बिक्री! अप्रैल 2026 में दर्ज की 17% की ग्रोथ, जानें पूरा आंकड़ा
Toyota ने अप्रैल 2026 में दर्ज की 17% की ग्रोथ

Toyota Kirloskar Motor Sales April 2026: Toyota Kirloskar Motor (TKM) ने अप्रैल 2026 महीने की अपनी बिक्री का आंकड़ा जारी किया है। कंपनी ने इस महीने कुल 32,086 गाड़ियां बेचीं, जो पिछले साल अप्रैल 2025 की तुलना में 17% ज्यादा है। पिछले साल इसी महीने में 27,329 गाड़ियां बिकी थीं। इस कुल बिक्री में से 30,159 गाड़ियां भारत में (घरेलू बाजार) में बेची गईं, जबकि 1,927 गाड़ियां दूसरे देशों में एक्सपोर्ट की गईं।

Toyota के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट ने क्या कहा?

बिक्री प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट (सेल्स, सर्विस और यूज्ड कार बिजनेस) श्री सबरी मनोहर ने कहा कि अप्रैल 2026 में कंपनी की बिक्री लगातार और स्थिर प्रगति को दर्शाती है। उन्होंने बताया कि यह सफलता ग्राहकों पर ध्यान देने, बेहतर प्रोडक्ट क्वालिटी और सभी बाजारों में अनुशासित कामकाज की वजह से मिली है।

उन्होंने यह भी कहा कि इस महीने एक खास उपलब्धि यह रही कि Innova HyCross ने 2 लाख यूनिट की कुल बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया, जो यह दिखाता है कि कंपनी के हाइब्रिड वाहनों को बाजार में अच्छी और लगातार बढ़ती स्वीकार्यता मिल रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें