Get App

Toyota Kirloskar Motor: टोयोटा ने जनवरी 2026 में बेची 33,880 यूनिट्स, दर्ज की 15% की सालाना वृद्धि

Toyota Kirloskar Motor: Toyota Kirloskar Motor (TKM) ने जनवरी 2026 में बेची गई यूनिट्स का आंकड़ा जारी किया है। इस महीने कंपनी ने कुल 33,880 यूनिट्स की बिक्री की है, जबकि जनवरी 2025 में 29,371 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Feb 01, 2026 पर 7:37 PM
Toyota Kirloskar Motor: टोयोटा ने जनवरी 2026 में बेची 33,880 यूनिट्स, दर्ज की 15% की सालाना वृद्धि
Toyota ने जनवरी 2026 में बेची 33,880 यूनिट्स, दर्ज की 15% की सालाना वृद्धि

Toyota Kirloskar Motor: Toyota Kirloskar Motor (TKM) ने जनवरी 2026 में बेची गई यूनिट्स का आंकड़ा जारी किया है। इस महीने कंपनी ने कुल 33,880 यूनिट्स की बिक्री की है, जबकि जनवरी 2025 में 29,371 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। इसमें घरेलू बाजार में बेची गई 30,630 यूनिट्स और निर्यात की गई 3,250 यूनिट्स शामिल हैं, जो प्रमुख मॉडलों में ग्राहकों की निरंतर मांग और विश्वसनीय, मूल्य-आधारित मोबिलिटी समाधान देने के लिए TKM की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।

वार्षिक वृद्धि: जनवरी 2025 बनाम जनवरी 2026

विवरण जनवरी 2025 जनवरी 2026 वृद्धि
घरेलू बिक्री 26,178 यूनिट्स 30,630 यूनिट्स 17%
निर्यात 3,193 यूनिट्स 3,250 यूनिट्स 2%
कुल 29,371 यूनिट्स 33,880 यूनिट्स 15%

बिक्री प्रदर्शन पर, Toyota Kirloskar Motor के सेल्स-सर्विस-यूज्ड कार बिजनेस के एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट सबरी मनोहर ने कहा, "साल 2026 की शुरुआत बहुत ही सकारात्मक और उत्साहजनक रही। हमारे प्रोडक्ट्स की लगातार मांग और ग्राहकों का भरोसा हमारे गुणवत्ता, सुरक्षा और स्थिरता के प्रति कमिटमेंट को दर्शाता है। जनवरी में सबसे खास बात All-Electric Urban Cruiser Ebella का लॉन्च था। इस लॉन्च से हम भविष्य के लिए तैयार मोबिलिटी सॉल्यूशन्स देने पर अपना फोकस और मजबूत कर रहे हैं, जो बदलती ग्राहक जरूरतों के अनुसार हैं। यह लॉन्च हमारे प्रोडक्ट्स की वैल्यू बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण कदम है और भारत को कार्बन न्यूट्रल, हरित और टिकाऊ मोबिलिटी की ओर ले जाने में हमारे समर्थन को और मजबूत करता है।"

Toyota जल्द ही भारतीय बाजार में अपनी पहली इलेक्ट्रिक व्हीकल, Toyota Urban Cruiser Ebella एबेला, लॉन्च करने जा रही है। Urban Cruiser Ebella का डिजाइन Toyota Vitara से मिलता-जुलता है, लेकिन इसमें Toyota की खास स्टाइलिंग है। सबसे पहले, इसका फ्रंट डिजाइन अंतरराष्ट्रीय बाजार में बिकने वाली टोयोटा की डिजाइन भाषा से मेल खाती है। इसका बोनट स्कल्प्ट किया हुआ है, जो इसे मस्कुलर लुक देता है, साथ ही साइड में कैरेक्टर लाइन्स भी हैं। एयरोडायनामिक डिजाइन वाले अलॉय व्हील्स इसे और भी आकर्षक बनाते हैं। 2700mm के व्हीलबेस के साथ, इसकी लंबाई 4,285mm, चौड़ाई लगभग 1,800mm और ऊंचाई लगभग 1,640mm है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें