Get App

Upcoming Toyota SUV: Toyota की अपकमिंग SUV का पहला टीजर जारी, बॉक्सी लुक और फुल-विड्थ LED टेललैंप ने खींचा ध्यान

Upcoming Toyota SUV: Toyota ने एक नया टीजर जारी किया है, जो अपकमिंग SUV की झलक दिखाता है। हालांकि, कंपनी ने अभी कोई डिटेल शेयर नहीं किया है, लेकिन यह छोटा सा प्रीव्यू ही ब्रांड के चाहने वालों का ध्यान खींचने में कामयाब रहा है।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jan 28, 2026 पर 4:37 PM
Upcoming Toyota SUV: Toyota की अपकमिंग SUV का पहला टीजर जारी, बॉक्सी लुक और फुल-विड्थ LED टेललैंप ने खींचा ध्यान
Toyota की अपकमिंग SUV का पहला टीजर जारी

Upcoming Toyota SUV: Toyota ने एक नया टीजर जारी किया है, जो अपकमिंग SUV की झलक दिखाता है। हालांकि, कंपनी ने अभी कोई डिटेल शेयर नहीं किया है, लेकिन यह छोटा सा प्रीव्यू ही ब्रांड के चाहने वालों का ध्यान खींचने में कामयाब रहा है। टीजर इमेज और वीडियो Toyota की आधिकारिक वेबसाइट पर "कुछ नया आने वाला है" मैसेज के साथ पोस्ट किया गया है। इसके अलावा, Toyota ने SUV का नाम, स्पेसिफिकेशन, इंजन या लॉन्च की तारीख का खुलासा नहीं किया है।

Toyota ने टीजर में SUV के केवल पिछले हिस्से को ही दिखाया है, बाकी को छुपा रखा है। टीजर इमेज और वीडियो से अपकमिंग SUV का डिजाइन काफी बॉक्सी और सीधा दिखता है। इस SUV में सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाला फीचर LED टेल लैंप है, जो पीछे तक पूरी चौड़ाई में फैली है। इस तरह की लाइटिंग डिजाइन मॉडर्न SUV में आम होती जा रही है, क्योंकि यह SUV को एक चौड़ा और अधिक प्रीमियम लुक देती है। इसके साथ ही, टीजर में रूफ रेल, शार्क-फिन एंटीना और चौड़े रियर फेंडर भी दिखाए गए हैं, जो सभी मिलकर SUV को एक मजबूत और प्रैक्टिकल लुक देते हैं।

इसका चौकोर आकार और सपाट छत की बनावट एक ऐसे डिजाइन की ओर इशारा करती है जो जगह और उपयोगिता पर ध्यान देता है। एक बॉक्सी SUV में आमतौर पर बेहतर हेडरूम और लगेज स्पेस होता है, जो इसे परिवारों और लंबी यात्राओं के लिए अधिक उपयुक्त बना सकता है। हालांकि, टोयोटा ने इंटीरियर नहीं दिखाया है, इसलिए सीटिंग लेआउट या केबिन फीचर्स के बारे में जानकारी नहीं मिली है।

हालांकि, यह कन्फर्म नहीं है कि यह SUV ग्लोबल मार्केट के लिए है या किसी खास देश के लिए। Toyota ने यह पुष्टि नहीं की है कि यह एक बिल्कुल नया मॉडल है, किसी मौजूदा SUV की जगह आने वाला वाहन है, या मौजूदा प्रोडक्ट का अपडेटेड वर्जन है। इसके शेप और साइज के आधार पर, कई लोगों का मानना ​​है कि यह मिड-साइज या लार्ज SUV सेगमेंट में आ सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें