Get App

TVS Apache RTR 310 का 2025 एडिशन भारत में लॉन्च, BTO वर्जन और दमदार फीचर्स के साथ

TVS मोटर कंपनी ने अपनी पसंदीदा बाइक Apache RTR 310 का 2025 एडिशन पेश कर दिया है। इस बार कंपनी ने इसमें 'बिल्ट-टू-ऑर्डर' (BTO) विकल्प के साथ-साथ कई परफॉर्मेंस-फोकस्ड अपग्रेड्स भी शामिल किये हैं। 2025 TVS Apache RTR 310 के बेस वेरिएंट की शुरुआती कीमत 2,39,990 रुपये है

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jul 18, 2025 पर 11:08 PM
TVS Apache RTR 310 का 2025 एडिशन भारत में लॉन्च, BTO वर्जन और दमदार फीचर्स के साथ
TVS Apache RTR 310 का 2025 एडिशन भारत में लॉन्च

2025 TVS Apache RTR 310 : TVS मोटर कंपनी ने अपनी पसंदीदा बाइक Apache RTR 310 का 2025 एडिशन पेश कर दिया है। इस बार कंपनी ने इसमें 'बिल्ट-टू-ऑर्डर' (BTO) विकल्प के साथ-साथ कई परफॉर्मेंस-फोकस्ड अपग्रेड्स भी शामिल किये हैं। चेन्नई स्थित इस निर्माता कंपनी ने शुक्रवार को एक आधिकारिक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी।

2025 TVS Apache RTR 310 के बेस वेरिएंट की शुरुआती कीमत 2,39,990 रुपये है, जबकि टॉप-एंड वेरिएंट की कीमत 2.57 लाख रुपये है। वहीं, बिल्ट-टू-ऑर्डर (BTO) वर्जन की कीमत 2.75 लाख रुपये से शुरू होगी और इसे दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे प्रमुख महानगरीय बाजारों में उपलब्ध कराया जाएगा।

नए फीचर्स से लैस

अपग्रेडेड Apache RTR 310 कई नए फीचर्स से लैस है जो परफॉर्मेंस और सेफ्टी दोनों को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किए गए हैं। इनमें OBD2B कंप्लायंस (एक सख्त ऑन-बोर्ड डायग्नोस्टिक्स मानक), 43 mm USD फ्रंट सस्पेंशन, सीक्वेंशियल टर्न सिग्नल लैंप, हैंड गार्ड, ड्रैग टॉर्क कंट्रोल और एक ट्रांसपेरेंट क्लच कवर शामिल हैं। इसके साथ ही बाइक को तीन नए कलर ऑप्शंस में पेश किया गया है, जिससे इसका लुक और भी बोल्ड हो गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें