Vespa Officina 8: Vespa ने भारत में Vespa Officina 8 स्पेशल एडिशन लॉन्च किया है। यह सिर्फ एक दिखावटी अपडेट नहीं है, बल्कि उस वर्कशॉप को समर्पित है जहां Vespa की कहानी की शुरुआत हुई थी। 1.34 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, महाराष्ट्र) की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध और 125cc और 150cc वेरिएंट में आने वाली Officina 8 उन ग्राहकों के लिए है, जो अपने स्कूटर को सिर्फ रोजाना के सफर के लिए नहीं बल्कि डिजाइन, इतिहास और लाइफस्टाइल के रूप में देखते हैं।
