Get App

VinFast VF6 and VF7: भारत में लॉन्च हुई वियतनाम की इलेक्ट्रिक SUV, जानें कीमत, रेंज और फीचर्स

VinFast VF6 and VF7: महिंद्रा की तरफ देखें तो BE 6 की अनुमानित कीमत 18.90 लाख से 27.79 लाख रुपए तक है। वहीं, XEV 9e की कीमत का अनुमान 21.90 लाख रुपए से 31.25 लाख रुपए के बीच लगाया गया है। अब सवाल यह है कि VinFast भारतीय ग्राहकों को क्या खास दे रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 06, 2025 पर 9:23 PM
VinFast VF6 and VF7: भारत में लॉन्च हुई वियतनाम की इलेक्ट्रिक SUV, जानें कीमत, रेंज और फीचर्स
भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड दिन पर दिन काफी तेजी से बढ़ते जा रही है।

VinFast VF6 and VF7:  भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड दिन पर दिन काफी तेजी से बढ़ते जा रही है।वहीं इलेक्ट्रिक वाहनों की डिमांड की दौड़ में कंपनियों के बीच मुकाबला लगातार तेज हो रहा है और हर कंपनी नए बाजारों में पैठ बनाने की कोशिश कर रही है। इन्हीं में से एक है वियतनाम की ऑटो कंपनी VinFast, जिसने BYD और Tesla जैसे दिग्गजों के बीच अपनी पहचान बनाई है और अब भारत में कदम रख रही है। कंपनी ने भारत में अपनी दो इलेक्ट्रिक एसयूवी — VF6 और VF7 लॉन्च की हैं। VF6 की शुरुआती कीमत 16.49 लाख रुपए और VF7 की कीमत 20.89 लाख रखी गई है।

VinFast की नई गाड़ियों की इतनी है कीमत

VinFast की एंट्री ऐसे समय में हुई है जब भारतीय इलेक्ट्रिक वाहन बाज़ार में पहले से ही मजबूत घरेलू कंपनियां मौजूद हैं। टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा और हाल ही में मारुति सुज़ुकी ने भी इस क्षेत्र में कदम रखा है। फिलहाल भारत में EV सेगमेंट पर टाटा और महिंद्रा का दबदबा है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि क्या VinFast की कीमतें इन दिग्गज कंपनियों की पकड़ को चुनौती दे पाएंगी? टाटा और महिंद्रा पहले से ही भारतीय इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में अपनी पकड़ बनाए हुए हैं। टाटा की हैरियर ईवी की अनुमानित कीमत 21.49 लाख से 30.23 लाख रुपए तक है, जबकि नेक्सन ईवी की कीमत 12.49 लाख से 17.19 लाख रुपए तक रहती है।

महिंद्रा की तरफ देखें तो BE 6 की अनुमानित कीमत 18.90 लाख से 27.79 लाख रुपए तक है। वहीं, XEV 9e की कीमत का अनुमान 21.90 लाख रुपए से 31.25 लाख रुपए के बीच लगाया गया है। अब सवाल यह है कि VinFast भारतीय ग्राहकों को क्या खास दे रहा है। कंपनी की VF6 इलेक्ट्रिक SUV में 59.6 kWh की बैटरी लगी है, जिसे फास्ट चार्जिंग से सिर्फ 25 मिनट में 10% से 70% तक चार्ज किया जा सकता है। ARAI के अनुसार, यह एक बार चार्ज करने पर 468 किमी तक चल सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें