Get App

10.99 लाख में Volkswagen Taigun Facelift भारत में लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

2026 Volkswagen Taigun Facelift: Volkswagen ने भारतीय बाजार में Taigun facelift लॉन्च कर दिया है, जिसकी शुरुआती कीमत 10.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। 2026 Taigun Facelift में डिजाइन में कुछ बड़े बदलाव किए गए हैं, केबिन को पहले से ज्यादा फीचर्स से लैस किया गया है।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Apr 14, 2026 पर 5:54 PM
10.99 लाख में Volkswagen Taigun Facelift भारत में लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
Volkswagen Taigun Facelift भारत में लॉन्च

2026 Volkswagen Taigun Facelift: Volkswagen ने भारतीय बाजार में Taigun facelift लॉन्च कर दिया है, जिसकी शुरुआती कीमत 10.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। 2026 Taigun Facelift में डिजाइन में कुछ बड़े बदलाव किए गए हैं, केबिन को पहले से ज्यादा फीचर्स से लैस किया गया है और इसमें नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन भी जोड़ा गया है। 2026 मॉडल के लिए Taigun को सात ट्रिम्स में पेश किया गया है: Comfortline, Highline, Highline Plus, Topline, GT Line, GT Plus Chrome और GT Plus Sport। आइए अपडेटेड SUV के बारे में डिटेल में जानते हैं।

2026 Volkswagen Taigun Facelift: इंजन और परफॉर्मेंस

नई Taigun Facelift में पावरट्रेन विकल्प पहले जैसे ही हैं। इसमें 1.0-लीटर टीएसआई टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 114 hp और 178 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है, जबकि पहले दिया जाने वाला 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स अब 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से बदल दिया गया है।

Volkswagen Taigun Facelift में 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन भी दिया गया है, जो 147 hp और 250 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। ग्राहक अपनी ड्राइविंग पसंद के अनुसार 6-स्पीड मैनुअल या मौजूदा 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक गियरबॉक्स में से किसी एक को चुन सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें