Get App

Volkswagen Taigun Facelift का टीजर जारी, इंटीरियर और फीचर्स होंगे अपग्रेड, जानें लॉन्च डेट

Volkswagen Taigun Facelift: Volkswagen Taigun में कॉस्मेटिक और मैकेनिकल दोनों तरह के बड़े बदलाव होने वाले हैं। रिपोर्ट के अनुसार, Volkswagen ने अपडेटेड Taigun SUV का ऑफिशियल टीजर जारी कर दिया है। जिसमें SUV के फीचर्स को देखा जा सकता है।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Apr 03, 2026 पर 4:54 PM
Volkswagen Taigun Facelift का टीजर जारी, इंटीरियर और फीचर्स होंगे अपग्रेड, जानें लॉन्च डेट
Volkswagen Taigun Facelift का टीजर जारी, इंटीरियर और फीचर्स होंगे अपग्रेड

Volkswagen Taigun Facelift: Volkswagen Taigun में कॉस्मेटिक और मैकेनिकल दोनों तरह के बड़े बदलाव होने वाले हैं। रिपोर्ट के अनुसार, Volkswagen ने अपडेटेड Taigun SUV का ऑफिशियल टीजर जारी कर दिया है। जिसमें SUV का सिल्हूट देखा जा सकता है। हालांकि, सिल्हूट पहले जैसा ही है और यह पक्का हो गया है कि बॉडीशेल में कोई बदलाव नहीं होगा। ब्रांड ने यह भी कन्फर्म किया है कि कार 9 अप्रैल, 2026 को लॉन्च होगी।

अब सवाल यह है कि Volkswagen Taigun Facelift में क्या बदलाव होंगे? तो तैयार हो जाइए, क्योंकि यहां हम आपको आने वाली Volkswagen Taigun Facelift के बारे में सारी जानकारी देंगे।

Volkswagen Taigun Facelift: डिजाइन में बदलाव

बाहरी डिजाइन पहले जैसा ही रहेगा। प्रमुख बदलावों में नए हेडलाइट्स, नया डिजाइन किया गया फ्रंट ग्रिल और नया बम्पर शामिल हैं। साइड में, नए अलॉय व्हील ऑप्शन के रूप में देखें जा सकते हैं। पीछे की ओर, नए टेल लैंप सेटअप और बम्पर में मामूली बदलाव की उम्मीद है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें