Volkswagen Taigun Facelift: नई Volkswagen Taigun कल यानी 9 अप्रैल को कई अपडेट के साथ भारत में लॉन्च होने जा रही है। यह इसलिए खास है क्योंकि इस सेगमेंट के खरीदार अब मॉडर्न स्टाइल के साथ-साथ बेहतर फीचर्स और इंटीरियर की उम्मीद करते हैं। Volkswagen ने Taigun Facelift का प्रोडक्शन पहले ही पुणे फैक्ट्री में शुरू कर दिया है, जिससे लॉन्च से डिलीवरी तक का समय कम रहेगा। Taigun 2021 से बिक्री में है और ड्राइविंग और सेफ्टी में अच्छी रही है, लेकिन अब नए प्रतियोगियों के मुकाबले थोड़ा पुरानी लगने लगी है।
