Volkswagen Tayron R-Line: भारत में लॉन्च होने वाली Volkswagen Tayron R-Line को आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया गया है। यह इस साल की पहली तिमाही में इसके ‘Much Awaited’ लॉन्च से पहले हुआ है। भारत में Volkswagen की यह नई फ्लैगशिप SUV, Tiguan और ब्रांड के पोर्टफोलियो में मौजूद बड़ी प्रीमियम SUV के बीच के अंतर को कम करेगी। इसके अलावा, Tayron R-Line Volkswagen की तीन-रो वाली सेगमेंट में वापसी है, क्योंकि कंपनी ने लगभग पांच साल पहले Tiguan Allspace का प्रोडक्शन बंद कर दिया था। यह नई पेशकश MQB EVO प्लेटफॉर्म पर बनी है और इसमें सात सीटों का विकल्प होगा। Volkswagen के छत्रपति संभाजीनगर स्थित प्लांट में इस मॉडल की असेंबली का काम पहले ही शुरू हो चुका है। आइए इस SUV की खूबियों पर नजर डालते हैं।
