Get App

Xiaomi ला रही है लंबी इलेक्ट्रिक सेडान, पीछे बैठने वालों को मिलेगा ज्यादा स्पेस, जानें कितनी हो सकती है कीमत

Xiaomi जहां एक तरफ स्मार्टफोन के लिए फेमस है वहीं यह चीन में अपनी इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए भी फेमस हैं। दरअसल, Xiaomi ने अपनी पहली दो इलेक्ट्रिक गाड़ियों SU7 और YU7 से चीन में धूम मचा दी है। SU7 इलेक्ट्रिक सेडान और YU7 इलेक्ट्रिक SUV है।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Aug 28, 2025 पर 1:52 PM
Xiaomi ला रही है लंबी इलेक्ट्रिक सेडान, पीछे बैठने वालों को मिलेगा ज्यादा स्पेस, जानें कितनी हो सकती है कीमत
Xiaomi ला रही है लंबी इलेक्ट्रिक सेडान, पीछे बैठने वालों को मिलेगा ज्यादा स्पेस

Xiaomi जहां एक तरफ स्मार्टफोन के लिए फेमस है वहीं यह चीन में अपनी इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए भी फेमस हैं। दरअसल, Xiaomi ने अपनी पहली दो इलेक्ट्रिक गाड़ियों SU7 और YU7 से चीन में धूम मचा दी है। SU7 इलेक्ट्रिक सेडान और YU7 इलेक्ट्रिक SUV है। हालात ये हैं कि लंबा वेटिंग पीरियड होने के बावजूद भी ग्राहक इनकी धड़ाधड़ बुकिंग करा रहे हैं। सबसे बड़ी कामयाबी YU7 SUV को मिली है। लॉन्चिंग के साथ ही बुकिंग शुरू हुई और आधे घंटे से भी कम समय में 50 हजार से ज्यादा यूनिट्स बुक हो गईं। इतनी तगड़ी डिमांड ने Xiomi की पॉपुलैरिटी को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है। लेकिन कंपनी यहीं रुकने वाली नहीं है। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाओमी अब एक नई और लंबी इलेक्ट्रिक सेडान पर काम कर रही है, जो मौजूदा मॉडलों से भी ज्यादा एडवांस और लग्जरी फीचर्स के साथ आ सकती है।

कार में क्या है नया?

चीन से सामने आई कुछ नई तस्वीरों में एक कार नजर आ रही है, जिसे पूरी तरह ढका गया है। यह देखने में Xiaomi SU7 जैसी लगती है, लेकिन इससे काफी लंबी दिखाई देती है। दरअसल, B-पिलर के बाद इसका साइज बढ़ाया गया है, जिससे साफ है कि कंपनी का फोकस पीछे बैठे यात्रियों को ज्यादा स्पेस और कंफर्ट देने पर है। मौजूदा Xiaomi SU7 पहले से ही एक बड़ी सेडान है, जिसकी लंबाई 4,997 मिमी और व्हीलबेस 3,000 मिमी है। लेकिन नई तस्वीरों के मुताबिक, इस कार की लंबाई लगभग 5,200 मिमी तक हो सकती है और व्हीलबेस 80 से 150 मिमी तक बढ़ सकता है। कार की दुनिया में यह बड़ा बदलाव माना जा रहा है, क्योंकि इसका सीधा फायदा पीछे बैठने वालों को और भी ज्यादा लेगरूम और आराम के रूप में मिलेगा।

यह नई कार किनके लिए है?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें