Get App

दुनिया का पहला एयरबैग स्कूटर Yamaha Tricity 300 लॉन्च, देखें स्टाइल, डिजाइन और फीचर्स

Yamaha Tricity 300: Yamaha ने अब एयरबैग से लैस दुनिया का पहला स्कूटर, Yamaha Tricity 300 पेश किया है। यह तीन पहियों वाला स्कूटर बेहतर बैलेंस और स्थिरता के लिए डिजाइन किया गया है। अब, ऑटोलिव के सहयोग से विकसित एयरबैग के साथ यह दुनिया का पहला स्कूटर बन गया है।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Mar 18, 2026 पर 4:20 PM
दुनिया का पहला एयरबैग स्कूटर Yamaha Tricity 300 लॉन्च, देखें स्टाइल, डिजाइन और फीचर्स
दुनिया का पहला एयरबैग स्कूटर Yamaha Tricity 300 लॉन्च

Yamaha Tricity 300: Yamaha ने अब एयरबैग से लैस दुनिया का पहला स्कूटर, Yamaha Tricity 300 पेश किया है। यह तीन पहियों वाला स्कूटर बेहतर बैलेंस और स्थिरता के लिए डिजाइन किया गया है। अब, ऑटोलिव के सहयोग से विकसित एयरबैग के साथ यह दुनिया का पहला स्कूटर बन गया है।

स्कूटर के फ्रंट एप्रन (आगे के हिस्से) में एयरबैग लगा है और यह अचानक होने वाले झटकों को पहचानने वाले एडवांस सेंसरों की मदद से काम करता है। सामने से टक्कर होने पर, एयरबैग तुरंत खुल जाता है और सवार को झटके से बचाता है और आगे की ओर स्पीड को कम करता है। कारों में जहां एयरबैग सीट बेल्ट के साथ काम करते हैं, यह सिस्टम खासतौर पर इस तरह बनाया गया है कि सवार आगे की तरफ न फेंका जाए और चोट कम लगे। इसे सिमुलेशन और असली क्रैश टेस्ट दोनों में बड़े पैमाने पर टेस्ट किया गया है। खरीदारों के पास एयरबैग वाले या बिना एयरबैग वाले वेरिएंट चुनने का विकल्प होगा।

हालांकि एयरबैग टेक्नोलॉजी टू-व्हीलर्स के लिए पूरी तरह से नई नहीं है- Honda Gold Wing Tour जैसे मॉडल में यह पहले से ही मौजूद है - लेकिन स्कूटर में इसे शामिल करने से यह रोजाना के सवारों के लिए कहीं अधिक सुलभ हो जाता है। इसी तरह के विचार पहले Piaggio MP3 में भी देखे गए थे, लेकिन इस सेगमेंट में प्रोडक्शन के लिए तैयार यह पहला स्कूटर है।

Yamaha Tricity 300: डिजाइन और टेक्नोलॉजी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें