Yezdi Roadster Red Wolf Edition: Classic Legends ने भारतीय बाजार के लिए Roadster का एक नया स्पेशल एडिशन लॉन्च किया है। Red Wolf नाम से यह बाइक 2.10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में बिकेगी और इसमें स्टैंडर्ड वर्जन की तुलना में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं। कलर के मामले में यह 1970 के दशक की Yezdi बाइक से प्रेरित है, जबकि मैकेनिक्स स्टैंडर्ड वर्जन के समान ही हैं।
