Union Budget 2025 Expectations Highlights: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी, 2025 को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए देश का बजट पेश करेंगी। निर्मला सीतारमण का ये 8वां बजट होगा। पीएम नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद ये दूसरा बजट होगा। जून 2024 में अपने सहयोगी दलों के साथ मिलकर सरकार का गठन किया गया था। इसके बाद पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट पिछले साल जुलाई में पेश किया गया था। हर बार की तरह, इस बार भी सभी सेक्टरों को इस बजट से काफी उम्मीदें हैं। हेल्थ सेक्टर, रियल एस्टेट, समेत कई सेक्टर इस बजट से काफी उम्मीदें लगाए बैठा हुआ है।
बजट 2025 में टैक्सपेयर्स को उम्मीद है कि उन्हें बड़ी राहत मिल सकती है। स्पेशली सैलरी बेस्ड और सीनियर सिटीजन के लिए 2025 आम बजट में इनकम टैक्स को लेकर कई बड़ी घोषणाएं हो सकती हैं। जिसमें इनकम टैक्स रिटर्न के स्लैब में बदलाव भी शामिल है। आइये जानते हैं इस बार के बजट में क्या कुछ मिलने वाला है