Get App

लाइव ब्लॉग

Abhishek Gupta JANUARY 28, 2026 / 4:14 PM IST

Income Tax Slab | Budget 2026 Expectations: डिफेंस R&D इकोसिस्टम में निवेश को बूस्ट की जरूरत

Income Tax Slab | Budget 2026 Expectations: बजट से पहले 29 जनवरी को 'इकोनॉमिक सर्वे' पेश किया जाएगा, जो पिछले एक साल की आर्थिक प्रगति का आधिकारिक दस्तावेज होगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी, रविवार को सुबह 11 बजे अपना रिकॉर्ड नौवां बजट पेश करेंगी

Income Tax Slab | Budget 2026 Expectations: भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए सबसे महत्वपूर्ण 'बजट सप्ताह' की शुरुआत आज से हो रही है। इस बार वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार अपना 9वां बजट पेश कर एक नया कीर्तिमान स्थापित करेंगी। संसद का यह बजट सत्र आज राष्ट्रपति के संबोधन के साथ शुरू हो गया, जो 2 अप्रैल तक दो चरणों में चलेगा। दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में अपने अभिभाषण में राष्ट्रपति

1 फरवरी को पेश होगा ऐतिहासिक बजट, रविवार को भी खुलेगा शेयर बाजार
1 फरवरी को पेश होगा ऐतिहासिक बजट, रविवार को भी खुलेगा शेयर बाजार
JANUARY 28, 2026 / 4:14 PM IST

Budget 2026 Expectations Live: 29 जनवरी को पेश होगा आर्थिक सर्वे

28 जनवरी से राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ संसद का बजट सत्र शुरू हो गया। अब 29 जनवरी को आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा। वैसे तो आर्थिक सर्वे बजट से एक दिन पहले पेश किया जाता है। लेकिन इस बार इसे बजट से 3 दिन पहले लाया जा रहा है। बजट रविवार, 1 फरवरी को पेश होने वाला है। यह निर्मला सीतारमण का वित्त मंत्री के तौर पर 9वां बजट होगा।

    JANUARY 28, 2026 / 3:55 PM IST

    Budget 2026 Expectations Live: लॉन्ग टर्म विजन के साथ हो बजट

    RBI के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन का कहना है कि वित्त वर्ष 2026-27 का बजट एक लॉन्ग टर्म विजन के साथ इंटीग्रेट होना चाहिए। अब इस बात पर अधिक ध्यान देने का वक्त है कि आर्थिक वृद्धि को और बढ़ाने के लिए क्या किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी एंटिटीज जो हमें निचोड़ सकती हैं और हमें कमजोर बना सकती हैं, उन पर अत्यधिक निर्भरता भी बहुत खतरे वाली बात है।

      JANUARY 28, 2026 / 3:35 PM IST

      Budget 2026 Expectations Live: ऑनलाइन गेमिंग पर स्पष्ट टैक्सेशन और GGR मॉडल की मांग

      क्रीडा लीगल के मैनेजिंग पार्टनर और गेमिंग कानूनों के विशेषज्ञ विदुषपत सिंघानिया ने कहा है कि बजट में ऑनलाइन गेमिंग पर टैक्सेशन को लेकर स्पष्टता होनी चाहिए। पिछले एक साल में केंद्र सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग के नियमों पर कड़ा रुख अपनाया है। PROGA 2025 के जरिए 'रियल-मनी गेमिंग' पर प्रतिबंध लगाया गया है। साथ ही सामाजिक और शैक्षिक गेमिंग को प्रोत्साहित किया गया है। GST काउंसिल ने ऑनलाइन मनी गेमिंग पर 40% GST लगाने की बात कही है। यह इसे कैसिनो और लॉटरी जैसे 'सिन गुड्स' की श्रेणी में खड़ा करता है। ऐसे में उद्योग के लिए सबसे बड़ी चिंता यह है कि यह टैक्स, कंपनियों द्वारा जमा की गई कुल राशि पर लगेगा या कंपनी के वास्तविक राजस्व (GGR) पर। सिंघानिया ने उम्मीद जताई कि बजट में सरकार GGR बेस्ड टैक्स मॉडल और ई-स्पोर्ट्स के लिए प्रोत्साहन की घोषणा करके इस क्षेत्र में स्थिरता और इनोवेशन को नया जीवन देगी।

        JANUARY 28, 2026 / 3:05 PM IST

        Budget 2026 Expectations Live: इंश्योरेंस इंडस्ट्री की उम्मीदें

        इंश्योरेंस इंडस्ट्री को उम्मीद है कि बजट 2026 में टैक्स डिडक्शंस में बढ़ोतरी की जाएगी और नए टैक्स रिजीम में हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस के टैक्स बेनेफिट्स को शामिल किया जाएगा। साथ ही इंडस्ट्री GST में इनपुट टैक्स क्रेडिट से जुड़ी राहतों की उम्मीद कर रही है। इनकम टैक्स एक्ट के तहत पुरानी टैक्स रिजीम में लाइफ इंश्योरेंस के प्रीमियम और पॉलिसी की मैच्योरिटी पर मिले पैसे पर टैक्स बेनेफिट है।

          JANUARY 28, 2026 / 2:38 PM IST

          Budget 2026 Expectations Live: बजट 2026 फाइनेंशियल मार्केट के AI-बेस्ड बदलाव को तेज करने का एक मौका

          S45 के को-फाउंडर दीपांक भंडारी का कहना है, "यूनियन बजट 2026 भारत के फाइनेंशियल मार्केट के AI-बेस्ड बदलाव को तेज करने का एक मौका है। जैसे-जैसे फिनटेक, कैपिटल मार्केट और इनवेस्टमेंट बैंकिंग में AI को अपनाने का चलन बढ़ेगा, फोकस इरादे से हटकर एग्जीक्यूशन पर होना चाहिए। इसके लिए IndiaAI मिशन को बड़े पैमाने पर सपोर्ट, मजबूत डिजिटल और कंप्यूटर इंफ्रास्ट्रक्चर, और साफ, दूरदर्शी रेगुलेटरी फ्रेमवर्क की जरूरत होगी।"

            JANUARY 28, 2026 / 2:11 PM IST

            Budget 2026 Expectations Live: डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, एडवांस्ड स्किलिंग में निवेश की जरूरत

            Basiz Fund Service Private Limited की को-फाउंडर और डायरेक्टर, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, डॉ. सुजाता शेषाद्रिनाथन का कहना है, 'डिजिटल टेक्नोलोजिज मैच्योर हो रही हैं। यूनियन बजट 2026 को AI और ब्लॉकचेन को एंटरप्राइज-ग्रेड पर अपनाने पर फोकस करना चाहिए। फंड एडमिनिस्ट्रेशन, अकाउंटिंग और क्रॉस-बॉर्डर फाइनेंशियल ऑपरेशंस जैसे क्षेत्रों में, ये टेक्नोलोजिज पहले से ही डेटा इंटीग्रिटी, ऑटोमेशन और फैसले लेने की प्रक्रिया को बेहतर बना रही हैं। अब जरूरत है डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, एडवांस्ड स्किलिंग और ऐसे फ्रेमवर्क में लगातार निवेश की जो स्केलेबल, रियल-वर्ल्ड इंप्लीमेंटेशन को सपोर्ट करें।'

              JANUARY 28, 2026 / 1:18 PM IST

              Budget 2026 Expectations Live: ‘इंडिया’ गठबंधन के नेताओं ने बजट सत्र के लिए रणनीति पर चर्चा की

              विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के कई घटक दलों के नेताओं ने बुधवार को संसद के बजट सत्र की रणनीति को लेकर चर्चा की। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के संसद भवन स्थित कार्यालय में यह बैठक हुई। बैठक में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल और जयराम रमेश, द्रमुक नेता टी आर बालू, समाजवादी पार्टी के सांसद जावेद अली खान और कुछ अन्य दलों के नेता शामिल हुए।

                JANUARY 28, 2026 / 1:05 PM IST

                Budget 2026 Expectations Live: बजट में शामिल होंगी 16वें वित्त आयोग की सिफारिशें

                आगामी बजट में 16वें वित्त आयोग की सिफारिशें शामिल होंगी। संविधान के तहत गठित वित्त आयोग केंद्र और राज्यों के बीच टैक्सेज के बंटवारे का फॉर्मूला प्रदान करता है। नीति आयोग के पूर्व वाइस चेयरमैन अरविंद पनगढ़िया की अध्यक्षता में 16वें वित्त आयोग का गठन 31 दिसंबर 2023 को किया गया था। इस आयोग की रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई है।

                  JANUARY 28, 2026 / 12:23 PM IST

                  Budget 2026 Expectations Live: राष्ट्रपति ने EU के साथ FTA का भी किया जिक्र

                  राष्ट्रपति ने कहा कि यूरोपीय संघ के साथ एफटीए से सर्विस और मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र को गति मिलेगी, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि संसद, सरकार और नागरिक-तीनों मिलकर विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध करेंगे। सभी भारतवासी राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए संवैधाानिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ेंगे।

                    JANUARY 28, 2026 / 12:23 PM IST

                    Budget 2026 Expectations Live: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से दिखा भारत का पराक्रम

                    राष्ट्रपति ने आगे कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने भारत के पराक्रम को दिखाया, सरकार ने संदेश दिया कि किसी भी आतंकवादी हमले पर निर्णायक कार्रवाई की जाएगी। सरकार की नीतियों के अनुरूप सुरक्षा बलों ने माओवादी उग्रवाद पर भी निर्णायक कार्रवाई की है। आज माओवादी आतंक की चुनौती 126 जिलों से घटकर केवल 8 जिलों तक सिमट गई है और इनमें भी 3 जिले ही गंभीर रूप से प्रभावित हैं।

                      JANUARY 28, 2026 / 12:22 PM IST

                      Budget 2026 Expectations Live: सुधारों की गति हो रही तेज: राष्ट्रपति

                      अपने अभिभाषण में राष्ट्रपति ने कहा कि विकसित भारत के संकल्पों की सिद्धि के लिए सरकार ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस’ की गति को तेज कर रही है। सरकार खुशहाल किसान को विकसित भारत की पहली प्राथमिकता के रूप में देखती है। इसी भावना के साथ सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना शुरू की।

                        JANUARY 28, 2026 / 12:07 PM IST

                        Budget 2026 Expectations Live: टैक्स के मोर्चे पर स्थिरता बहुत जरूरी

                        पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा का कहना है कि टैक्स के मोर्चे पर स्थिरता होना बहुत जरूरी है। इससे निवेशकों को भरोसा और प्रोत्साहन मिलता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आयकर और कॉरपोरेट टैक्स में केंद्रीय वित्त मंत्री स्थिरता का संकेत देंगी और दरों को तर्कसंगत रखेंगी।

                          JANUARY 28, 2026 / 11:28 AM IST

                          Budget 2026 Expectations Live: एक दशक में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला

                          राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ​कहा कि केंद्र सरकार सच्चे सामाजिक न्याय के लिए समर्पित है और ‘सबका साथ, सबका विकास’ का दृष्टिकोण हर नागरिक के जीवन में बदलाव ला रहा है। पिछले 10-11 वर्षों में भारत ने हर क्षेत्र में अपनी नींव मजबूत की है। सरकार के तीसरे कार्यकाल में गरीबों को सशक्त बनाने का अभियान तेज हुआ है। एक दशक में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया है।

                            JANUARY 28, 2026 / 11:23 AM IST

                            Budget 2026 Expectations Live: सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभ अब 95 करोड़ नागरिकों तक

                            राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभ अब देश के करीब 95 करोड़ नागरिकों को मिल रहे हैं। सरकार भ्रष्टाचार और घोटालों से निपटने में सफल रही है, सरकारी धन का उचित इस्तेमाल किया जा रहा है। आगे कहा कि भारत के अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला का अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचना एक ऐतिहासिक यात्रा की शुरुआत है।

                              JANUARY 28, 2026 / 11:21 AM IST

                              Budget 2026 Expectations Live: दलितों, वंचितों, पिछड़ों और जनजातियों के कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध

                              राष्ट्रपति ने कहा, 'मेरी सरकार दलितों, वंचितों, पिछड़ों और जनजातियों के कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। मिशन मोड में चलाए गए अभियान के कारण जापानी इंसेफेलाइटिस जैसे रोगों की रोकथाम की जा सकी है।' आगे कहा कि पिछले साल भारत ने रिकॉर्ड 350 मिलियन टन अनाज का उत्पादन किया है। हमारा देश विश्व का सबसे बड़ा मछली उत्पादक देश भी बना है।

                                JANUARY 28, 2026 / 11:17 AM IST

                                Budget 2026 Expectations Live: संसद का बजट सत्र शुरू

                                भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए सबसे महत्वपूर्ण 'बजट सप्ताह' की शुरुआत आज, 28 जनवरी से हो रही है। ससंद का बजट सत्र राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के साथ शुरू हो गया। यह 2 अप्रैल तक दो चरणों में चलेगा। संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में अपने अभिभाषण में राष्ट्रपति ने कहा कि यह साल, 2047 तक विकसित भारत की यात्रा का बहुत बड़ा आधार है। यह सरकार सामाजिक कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

                                  JANUARY 28, 2026 / 10:47 AM IST

                                  Budget 2026 Expectations Live: डिफेंस R&D इकोसिस्टम में निवेश को बूस्ट करने की जरूरत

                                  उद्योग विशेषज्ञों का मानना है कि इनोवेशन को बढ़ावा देने और नई टेक्नोलॉजी के विकास में तेजी लाने के लिए डिफेंस R&D इकोसिस्टम में निवेश को बढ़ावा देने की जरूरत है। ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने के लिए PLI 2.0 स्कीम लाकर इंडस्ट्री इंसेंटिव फ्रेमवर्क का विस्तार किया जाना चाहिए। क्राउन ग्रुप डिफेंस के प्रेसिडेंट और रिटायर्ड वाइस एडमिरल पारस नाथ का कहना है कि R&D एलोकेशंस को लगभग 5% के वर्तमान स्तर से धीरे-धीरे बढ़ाना जरूरी है।

                                    JANUARY 28, 2026 / 10:15 AM IST

                                    Budget 2026 Expectations Live: मार्केट के लिए बजट एक नॉन इवेंट

                                    UTI AMC के सीनियर एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और हेड–इक्विटी, अजय त्यागी का मानना ​​है कि बजट, मार्केट को हिलाने वाला कोई बड़ा इवेंट नहीं है। स्थायी या स्ट्रक्चरल फैसले अब बजट में घोषित नहीं किए जाते हैं। इनकम टैक्स में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जिससे परिवारों के पास थोड़ा ज्यादा पैसा बचेगा। ज्यादातर बजट घोषणाएं इंक्रीमेंटल होती हैं।

                                      JANUARY 28, 2026 / 9:30 AM IST

                                      Budget 2026 Expectations Live: सरकार ने ठुकराई विपक्ष के 'SIR' और 'VB-G RAM G Act' पर चर्चा की मांग

                                      बजट सत्र के पहले ही दिन संसद में सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक के आसार बन गए हैं। विपक्षी दलों ने VB-G RAM G Act और विशेष गहन संशोधन (SIR) अभ्यास पर फिर से विस्तृत चर्चा की मांग उठाई थी, जिसे केंद्र सरकार ने सिरे से खारिज कर दिया है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया कि इन दोनों महत्वपूर्ण मुद्दों पर संसद के दोनों सदनों में पहले ही गहन चर्चा हो चुकी है और अब सरकार 'गियर रिवर्स नहीं कर सकती'। सरकार के इस रुख के बाद विपक्ष ने सत्र के दौरान कड़ा विरोध प्रदर्शन करने के संकेत दिए हैं, जिससे बजट सत्र के हंगामेदार रहने की संभावना बढ़ गई है।

                                        JANUARY 28, 2026 / 9:09 AM IST

                                        Budget 2026 Expectations Live: निर्मला सीतारमण का ऐतिहासिक कीर्तिमान, लगातार 9वां बजट पेश कर रचेंगी नया इतिहास!

                                        भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आगामी 1 फरवरी को अपना लगातार 9वां केंद्रीय बजट पेश करने के साथ ही भारतीय संसदीय इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय जोड़ देंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह उनका लगातार नौवां बजट होगा, जो उन्हें देश के सबसे प्रभावशाली वित्त मंत्रियों की विशिष्ट श्रेणी में खड़ा करता है। इस उपलब्धि के साथ वे पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के सर्वकालिक रिकॉर्ड (10 बजट) के बेहद करीब पहुंच जाएंगी और पी. चिदंबरम (9 बजट) की बराबरी कर लेंगी। हालांकि, 'लगातार' बजट पेश करने के मामले में वे पहले ही मोरारजी देसाई के 6 बार के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए भारत की एकमात्र वित्त मंत्री बन चुकी हैं जिन्होंने एक ही प्रधानमंत्री के कार्यकाल में बिना किसी रुकावट के नौवीं बार बजट तैयार किया है।

                                          JANUARY 28, 2026 / 8:53 AM IST

                                          Budget 2026 Expectations Live: 1 फरवरी को पेश होगा ऐतिहासिक बजट, रविवार को भी खुलेगा शेयर बाजार

                                          वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी, रविवार को सुबह 11 बजे अपना रिकॉर्ड नौवां बजट पेश करेंगी। स्वतंत्र भारत के इतिहास में यह पहली बार होगा जब रविवार को बजट पेश किया जाएगा। निवेशकों की सुविधा के लिए BSE और NSE ने इस दिन विशेष ट्रेडिंग सेशन रखने का फैसला किया है, ताकि बाजार बजट घोषणाओं पर रियल-टाइम प्रतिक्रिया दे सके। इस बजट में सरकार का मुख्य फोकस 'विकसित भारत' के रोडमैप और निर्यात को बढ़ावा देने वाले उपायों पर रहने की उम्मीद है।

                                            JANUARY 28, 2026 / 8:51 AM IST

                                            Budget 2026 Expectations Live: नॉर्थ ब्लॉक में मंगलवार को 'हलवा सेरेमनी' के साथ बजट के अंतिम चरण की हुई थी शुरुआत

                                            केंद्रीय बजट 2026-27 की तैयारियों के अंतिम चरण की शुरुआत मंगलवार को पारंपरिक 'हलवा सेरेमनी' के साथ हो गई। वित्त मंत्रालय के मुख्यालय, नॉर्थ ब्लॉक स्थित बजट प्रेस में आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण खुद मौजूद रहीं। इस रस्म के साथ ही बजट की छपाई प्रक्रिया आधिकारिक रूप से शुरू हो जाती है और बजट से जुड़े मंत्रालय के अधिकारी व कर्मचारी पूरी तरह बाहरी दुनिया से कट जाते हैं, ताकि बजट की गोपनीयता और सुरक्षा बनी रहे। इस बार का बजट पूरी तरह डिजिटल होगा, लेकिन हलवा खिलाने की यह पुरानी परंपरा आज भी पूरे उत्साह के साथ निभाई जा रही है, जो बजट पेश होने से ठीक पहले की अंतिम उल्टी गिनती का प्रतीक है।

                                              JANUARY 28, 2026 / 8:46 AM IST

                                              Budget 2026 Expectations Live: संसद का बजट सत्र आज से शुरू, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन के साथ होगा आगाज

                                              भारतीय लोकतंत्र का सबसे महत्वपूर्ण बजट सत्र आज से औपचारिक रूप से शुरू हो रहा है। सत्र की शुरुआत सुबह संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आधिकारिक संबोधन से होगी, जिसमें वे सरकार की आगामी प्राथमिकताओं और नीतियों का खाका पेश करेंगी। यह सत्र दो चरणों में आयोजित किया जाएगा, जिसका पहला भाग आज से शुरू होकर फरवरी के मध्य तक चलेगा और दूसरा भाग मार्च में शुरू होकर 2 अप्रैल 2026 को संपन्न होगा। इस दौरान पूरे देश की नजरें 1 फरवरी को पेश होने वाले केंद्रीय बजट और आगामी वित्तीय सुधारों पर टिकी रहेंगी।