Get App

लाइव ब्लॉग

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarma JANUARY 09, 2026 / 4:16 PM IST

Budget 2026 Expectations Live Updates: 1 फरवरी रविवार को स्टॉक मार्केट भी खुलेगा? NSE ने दिए ये संकेत

Budget 2026 Live Updates: अगले वित्त वर्ष 2026-27 के लिए बजट पेश होने का काउंटडाउन लगभग शुरू हो चुका है।

Budget 2026 Expectations Live Updates: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार नवें बार बजट पेश करने वाली हैं। इस बार कुछ वजहों से अनिश्चितता छाई हुई है क्योंकि 1 फरवरी को रविवार है। अब चर्चा इस बात को लेकर तो है ही कि क्या 1 फरवरी यानी रविवार को ही बजट पेश होगा या इसे आगे-पीछे किया जाएगा, इसके साथ ही एक और चर्चा शुरू हो गई है कि क्या बजट रविवार को पेश होता है, तो स्टॉक मार्क

Budget 2026 Live Updates: रक्षा  मंत्री राजनाथ सिंह की अगुवाई में कैबिनेट कमेटी ऑफ पार्लियामेंट्री अफेयर्स (CCPA) ने बुधवार को संसद के बजट सत्र की तारीखें तय कर दीं और इसमें बजट पेश होने की तारीख 1 फरवरी ही है।
Budget 2026 Live Updates: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अगुवाई में कैबिनेट कमेटी ऑफ पार्लियामेंट्री अफेयर्स (CCPA) ने बुधवार को संसद के बजट सत्र की तारीखें तय कर दीं और इसमें बजट पेश होने की तारीख 1 फरवरी ही है।
JANUARY 09, 2026 / 4:16 PM IST

Budget 2026 Expectations Live Updates: क्रिप्टोकरेंसी इनवेस्टर्स की ये हैं उम्मीदें

Budget 2026 Expectations Live Updates: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने यूनियन बजट 2022 में क्रिप्टोकरेंसी में ट्रांजेक्शन पर टैक्स लगाने का ऐलान किया था। सरकार क्रिप्टोकरेंसी से हुए मुनाफे पर 30% और ट्रांजेक्शन पर 1% टीडीएस लगाया था। इनवेस्टर्स ने इस टैक्स की वजह से ऑफशोर प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया था। वजीरएक्स के फाउंडर निश्चल शेट्टी ने कहा, "इंडस्ट्री ने टीडीएस घटाकर 0.01% करने की मांग की है। इससे ट्रांजेक्शन ट्रैकिंग में मदद मिलेगी साथ ही इंडिया में क्रिप्टो मार्केट की ग्रोथ को बढ़ावा मिलेगा।"

    JANUARY 09, 2026 / 3:11 PM IST

    Budget 2026 Expectations Live Updates: घर खरीदारों को मिलेगी राहत?

    Budget 2026 Expectations Live Updates: हर साल बजट से घर खरीदारों को राहत की उम्मीद रहती है। इसे लेकर बेसिक होम लोन के सीईओ और को-फाउंडर अतुल मोंगा का कहना है कि अगर सेक्शन 24(बी) के तहत होम लोन के ब्याज पर डिडक्शन की सीमा को ₹2 लाख से बढ़ाकर ₹5 लाख कर दिया जाता है और सेक्शन 80सी के तहत मूलधन चुकाने पर अलग से लिमिट तय की जाए तो काफी राहत मिलेगी। उनका मानना है कि मूलधन पर छूट को ऐसा किया जाए कि सेक्शन 80सी के तहत इसकी किसी और इंस्ट्रूमेंट्स से भिड़ंत न हो।

      JANUARY 09, 2026 / 1:46 PM IST

      Budget 2026 Expectations Live Updates: क्या रविवार को खुलेगा स्टॉक मार्केट?

      Budget 2026 Expectations Live Updates इस बार 1 फरवरी रविवार को पड़ रहा है और अगर बजट इसी दिन पेश होता है तो एक सवाल यह उठ रहा है क्या स्टॉक और कमोडिटी मार्केट भी खुलेगा? इस बारे में वैसे एनएसई ने पहले ही कह दिया है कि इस पर विचार हो रहा है और अब सब कुछ सरकार के आधिकारिक ऐलान पर निर्भर है कि क्या 1 फरवरी को बजट पेश होगा?

        JANUARY 09, 2026 / 1:06 PM IST

        Budget 2026 Expectations Live Updates: एयर प्योरिफायर पर कम होगी जीएसटी?

        Budget 2026 Expectations Live Updates: आम लोगों को एयर प्योरिफायर पर जीएसटी कम होने का इंतजार है। हालांकि सरकार दिल्ली हाईकोर्ट में पहले ही कह चुकी है कि बिना जीएसटी काउंसिल की मंजूरी के वह ऐसा नहीं कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक काउंसिल की बैठक बजट के बाद हो सकती है यानी कि इस राहत के लिए बजट के बाद तक का इंतजार करना पड़ सकता है।

          JANUARY 09, 2026 / 11:43 AM IST

          Budget 2026 Expectations Live Updates: ₹23000 करोड़ की योजना का होगा ऐलान?

          Budget 2026 Expectations Live Updates: आयात पर निर्भरता कम करने और हाई-वैल्यू वाले कैपिटल गुड्स के घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ₹23 हजार करोड़ ,तक प्रोत्साहन पैकेज पर विचार कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंस्ट्र्क्शन इक्विपमेंट्स के लिए ₹14 हजार-₹16 हजार करोड़ के इंसेंटिंव प्रोग्राम बस तैयार होने ही वाला है और साथ ही ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए भी ₹7 हजार करोड़ की एक अगल योजना तैयार की जा रही है।

            JANUARY 09, 2026 / 10:54 AM IST

            Budget 2026 Expectations Live Updates: एआई को लेकर इनसेंटिव का होगा ऐलान!

            Budget 2026 Expectations Live Updates: बजट 2026 में सरकार का फोकस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और डेटा सेंटर्स पर रह सकता है क्योंकि सरकार एआई-ईकोसिस्टम में ग्लोबल इनवेस्टमेंट अट्रैक्ट करना चाहती है। एक सीनियर अधिकारी ने मनीकंट्रोल से कहा कि गूगल ने 2025 में आंध्र प्रदेश में एआई हब (डेटा सेंटर और फाइबर-ऑप्टिक नेटवर्क) पर $1500 करोड़ के निवेश का ऐलान किया और सरकार आने वाले सालों में इसी तरह का इनवेस्टमेंट अट्रैक्ट करना चाहती है जिसके लिए बजट में पॉलिसी का ऐलान हो सकता है ताकि ग्लोबल टेक कंपनियां इंडिया में एआई स्टैक बनाने के लिए प्रोत्साहित हों।

              JANUARY 09, 2026 / 10:03 AM IST

              Budget 2026 Expectations Live Updates: टैक्सपेयर्स के लिए हो सकते हैं ये 5 बड़े ऐलान

              Budget 2026 Expectations Live Updates: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने यूनियन बजट 2025 में टैक्सपेयर्स को बड़ा तोहफा दिया था। उन्होंने सालाना ₹12 लाख तक की इनकम टैक्स-फ्री कर दी थी। अब इस बार क्रिप्टोकरेंसी इनवेस्टर्स को टैक्स में राहत, शेयर और इक्विटी एमएफ पर टैक्स-फ्री एलटीसीजी की लिमिट बढ़ने, नई रीजीम में बेसिक टैक्स एग्जेम्प्शन लिमिट बढ़ने, नई रीजीम में भी टर्म और हेल्थ इंश्योरेंस पर डिडक्शन, डेट म्यूचुअल फंड इनवेस्टर्स को टैक्स में राहत की उम्मीद है।

                JANUARY 09, 2026 / 8:53 AM IST

                Budget 2026 Live Updates: शनिवार को पहले भी पेश हो चुका है बजट

                Budget 2026 Live Updates: इस बार बजट रविवार को पेश हो सकता है। हालांकि हाल-फिलहाल में बात करें तो शनिवार को बजट पहले ही पेश हो चुका है। पिछले ही साल 2025 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार 1 फरवरी को बजट पेश किया था जबकि तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने 2015 और 2016 में 28 फरवरी को शनिवार के दिन बजट पेश कर चुके हैं।

                  JANUARY 09, 2026 / 8:33 AM IST

                  Budget 2026 Live Updates: बजट पेश करने का रिकॉर्ड बनाएंगी निर्मला सीतमरमण!

                  Budget 2026 Live Updates: इस बार वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार नवें बार बजट पेश करेंगी जो एक रिकॉर्ड है। इससे पहले मोरारजी देसाई 10 बार बजट पेश कर चुके हैं लेकिन यह दो बार में हैं- पहली बार में 1959 से 1964 के बीच छह बार और दूसरी बार में 1967 से 1969 के बीच चार बार। पी चिदंबरम ने नौ बार और प्रणब मुखर्जी ने 8 बार देश का बजट पेश किया है।

                    JANUARY 09, 2026 / 8:27 AM IST

                    Budget 2026 Live Updates: 8 साल से 1 फरवरी को आ रहा है बजट

                    Budget 2026 Live Updates: पहले देश का बजट 28 फरवरी को पेश होता था लेकिन वर्ष 2017 से यह सुबह 11 बजे 1 फरवरी को ही पेश किया जा रहा है। ऐसा इसलिए किया गया था ताकि नए वित्त वर्ष की शुरुआत से पहले बजट के प्रस्तावों को लागू करने से पहले जरूरी तैयारियां हो सकें।

                      JANUARY 09, 2026 / 8:24 AM IST

                      Budget 2026 Live Updates: क्या तारीखें हैं बजट सत्र की?

                      Budget 2026 Live Updates: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संसद के दोनों सदनों यानी लोकसभा और राज्यसभा को राष्ट्रपति 28 जनवरी को संबोधित करेंगे और यह बजट सत्र की शुरुआत होगी। इसके बाद 29 जनवरी को आर्थिक सर्वे पेश होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बजट सत्र का पहला हिस्सा 28 जनवरी से 13 फरवरी तक होगा जबकि दूसरा हिस्सा 9 मार्च से 2 अप्रैल तक होगा।

                        JANUARY 09, 2026 / 8:18 AM IST

                        Budget 2026 Live Updates: 1 फरवरी को ही आएगा बजट!

                        Budget 2026 Live Updates: बजट इस बार 1 फरवरी को ही पेश होगा या इसके आगे-पीछे की तारीख को इसे लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं क्योंकि इस बार 1 फरवरी रविवार को है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रक्षा  मंत्री राजनाथ सिंह की अगुवाई में कैबिनेट कमेटी ऑफ पार्लियामेंट्री अफेयर्स (CCPA) ने बुधवार को संसद के बजट सत्र की तारीखें तय कर दीं और इसमें बजट पेश होने की तारीख 1 फरवरी ही है।

                          JANUARY 09, 2026 / 8:16 AM IST

                          Budget 2026 Live Updates: नवें बार बजट पेश करेंगी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

                          Budget 2026 Live Updates: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार नवें बार देश का बजट पेश करेंगी।