Get App

लाइव ब्लॉग

Abhishek Gupta FEBRUARY 01, 2026 / 1:17 PM IST

Budget Highlights 2026: किसानों, महिलाओं और इंफ्रा पर सरकार का फोकस, जानिए बजट की 20 खास बातें

Budget Highlights 2026: वित्त मंत्री ने आज महिलाओं, किसानों और इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए बड़े ऐलान किए हैं. इंफ्रास्ट्रक्चर पर अब तक के सबसे बड़े फंड का ऐलान किया गया है। जानिए बजट से जुड़े तमाम बड़े ऐलान और उसका आप पर असर

Budget Highlights 2026 Live: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज बजट भाषण शुरू किया तो उनसे काफी उम्मीदें की जा रही थी। उन्होंने बजट के पार्ट 1 में इंफ्रास्ट्रक्चर के सबसे बड़े फंड का ऐलान किया है। यह फंड 12.2 लाख करोड़ रुपए का जिसका इस्तेमाल देश में सड़क और  अस्पताल जैसी बुनियादी सुविधाओं में किया जाएगा। आइए जानते हैं कि आज निर्मला सीतारमण ने क्या अहम ऐलान किए  हैं।

किस

Budget Highlights 2026 Live: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज 11 बजे अपना नौवां केंद्रीय बजट पेश करेंगी
Budget Highlights 2026 Live: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज 11 बजे अपना नौवां केंद्रीय बजट पेश करेंगी
FEBRUARY 01, 2026 / 12:59 PM IST

Budget Highlights 2026: समान 'सेफ हार्बर' मार्जिन: 15.5%

सेफ हार्बर' का मतलब है कि अगर कोई कंपनी सरकार द्वारा तय किए गए मुनाफे (मार्जिन) को मानती है, तो टैक्स अधिकारी उसके हिसाब-किताब पर सवाल नहीं उठाएंगे। इससे अब सभी IT सेवाओं के लिए एक समान 15.5% का मार्जिन तय किया गया है। इसका फायदा ये होगा कि कंपनियों को अब पहले से पता होगा कि उन्हें कितना मार्जिन दिखाना है ताकि वे टैक्स जांच से बच सकें।

    FEBRUARY 01, 2026 / 12:57 PM IST

    Budget Highlights 2026: सभी IT सेवाओं के लिए एक कैटेगरी

    अब तक सॉफ्टवेयर डिवलपमेंट, ITES (BPO/KPO) और कॉन्ट्रैक्ट R&D को अलग-अलग कैटेगरी में रखा जाता था, जिससे टैक्स विवाद बढ़ते थे। अब इन सबको मिलाकर एक ही कैटेगरी -'Information Technology Services' बना दी गई है।

      FEBRUARY 01, 2026 / 12:54 PM IST

      Budget Highlights 2026: IT सेक्टर के लिए बड़े सुधारों के ऐलान

      वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 में भारत के IT सेक्टर को ग्लोबल लेवल पर ज्यादा कॉम्पिटिव बनाए रखने के लिए Ease of Doing Business की दिशा में ऐतिहासिक सुधार किए हैं।

        FEBRUARY 01, 2026 / 12:50 PM IST

        Budget Highlights 2026: अलग-अलग टैक्सपेयर्स के लिए अलग डेडलाइन

        इनकम टैक्स की साइट पर लोड कम करने कि सरकार ने फाइलिंग की तारीखों को बांट दिया है। ITR-1 और ITR-2 के लिए आखिरी तारीख 31 जुलाई ही रहेगी। वहीं गैर-ऑडिट बिजनेस और ट्रस्ट के लिए समय सीमा बढ़ाकर 31 अगस्त करने का प्रस्ताव है। इससे छोटे व्यापारियों और प्रोफेशनल्स को दस्तावेज़ जुटाने के लिए एक महीना अतिरिक्त मिल जाएगा।

          FEBRUARY 01, 2026 / 12:47 PM IST

          Budget Highlights 2026: रिवाइज इनकम टैक्स रिटर्न भरने की टाइमलाइन बढ़ी

          वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 में टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत दी है। आखिरी समय की अफरातफरी को कम करने के लिए ये बदलाव अहम हैं। अभी तक रिवाइज्ड रिटर्न फाइल करने की डेडलाइन 31 दिसंबर हुआ करती थी। जिसे अब बढ़ाकर 31 मार्च कर दिया गया है। इसके लिए बस आपको एक फीस चुकानी होगी। इससे उन लोगों को बड़ी राहत मिलेगी जिन्हें साल के अंत में अपनी गलतियों का पता चलता है।

            FEBRUARY 01, 2026 / 12:45 PM IST

            Budget Highlights 2026: Blue Revolution पर सरकार ने बढ़ाया फोकस

            देशभर में 500 बड़े जलाशयों को विकसित किया जाएगा ताकि मछली पालन की पूरी 'वैल्यू चेन' मजबूत हो सके। मछली पालक संगठनों (FPOs) को सीधे स्टार्टअप्स और महिला समूहों से जोड़ा जाएगा ताकि उन्हें बिचौलियों के बिना बेहतर दाम मिल सकें।

              FEBRUARY 01, 2026 / 12:44 PM IST

              Budget 2026: 'भारत विस्तार'- किसानों के लिए नया AI एग्री टूल

              बजट में 'भारत विस्तार' नामक एक multilingual AI tool लॉन्च करने का प्रस्ताव है। इससे किसानों को अपनी भाषा में कृषि से जुड़ी सटीक सलाह, मौसम की जानकारी और खेती की नई तकनीकों से जोड़ेगा।

                FEBRUARY 01, 2026 / 12:42 PM IST

                Budget Highlights 2026: हाई-वैल्यू' फसलों पर विशेष जोर

                सरकार पारंपरिक खेती से हटकर किसानों को उन फसलों की ओर प्रोत्साहित कर रही है जिनकी बाजार में कीमत अधिक है।

                इसके तहत नारियल, काजू और कोको की पैदावार बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। पहाड़ी इलाकों में  अखरोट और पाइन नट्स जैसे ड्राईफ्रूट्स की खेती पर फोकस किया जाएगा ताकि किसानों की कमाई बढ़ सके।

                  FEBRUARY 01, 2026 / 12:38 PM IST

                  Budget Highlights 2026: बजट में हुए 20 खास ऐलानों का असर समझिए

                  मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। जानिए आज बजट हाइलाइट्स की खास बातें। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2026 में कृषि क्षेत्र को आधुनिक बनाने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए कई अहम फैसले किए गए हैं।