Get App

लाइव ब्लॉग

Vikrant singh FEBRUARY 01, 2026 / 1:40 PM IST

Rail Budget 2026 Highlights: दिल्ली-वाराणसी से मुंबई-पुणे तक, इन 8 बड़े शहरों के बीच चलेंगे 7 हाई-स्पीड कॉरिडोर

Rail Budget 2026 Highlights: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रविवार 1 फरवरी को संसद में यूनियन बजट (Union Budget) के साथ रेल बजट 2026-27 भी पेश किया। वित्त मंत्री ने देश के प्रमुख शहरों को जोड़ने वाले 7 नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर विकसित करने का ऐलान किया है। Railway Budget से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट के लिए पढ़ें हमारा यह लाइव ब्लॉग

Rail Budget 2026 Updates: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार 1 फरवरी को संसद मेंयूनियन बजट (Union Budget) के साथ रेल बजट 2026-27 भी पेश किया। रेल बजट साल 2017 से ही आम बजट का हिस्सा बन चुका है।  इस बजट की सबसे बड़ी और ऐतिहासिक घोषणा 7 नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर की रही, जो दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे 8 प्रमुख महानगरों को हवाई जहाज जैसी रफ्तार से जोड़ेंगे। इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ

Rail Budget 2026: वित्त वर्ष 2025-26 में भारतीय रेलवे के लिए कुल ₹2,65,200 करोड़ का कैपिटल एक्सपेंडिचर आवंटित किया गया था
Rail Budget 2026: वित्त वर्ष 2025-26 में भारतीय रेलवे के लिए कुल ₹2,65,200 करोड़ का कैपिटल एक्सपेंडिचर आवंटित किया गया था
FEBRUARY 01, 2026 / 11:52 AM IST

Rail Budget 2026 Live Updates: पब्लिक कैपेक्स बढ़कर ₹12.2 लाख करोड़ किया

Railway Budget LIVE: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुनियादी ढांचे (Infrastructure) के विकास के लिए बजट में बड़ा ऐलान किया है। सरकार ने देश के आर्थिक विकास को गति देने के लिए पब्लिक कैपिट एक्सपेंडिचर को बढ़ाकर ₹12.2 लाख करोड़ करने का प्रस्ताव रखा है। वित्त मंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार उन शहरों में बुनियादी ढांचे के विकास पर विशेष ध्यान देगी जिनकी आबादी 5 लाख से अधिक है। यानी अब टियर-2 और टियर-3 शहरों में रेलवे, सड़क और शहरी सुविधाओं का तेजी से विस्तार होगा।

    FEBRUARY 01, 2026 / 11:40 AM IST

    Rail Budget 2026 Live Updates: इन 7 रूट पर बनेगा हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर

    Railway Budget LIVE: ये हैं वे 7 प्रस्तावित हाई-स्पीड रूट-

    मुंबई–पुणे (Mumbai–Pune)

    पुणे–हैदराबाद (Pune–Hyderabad)

    हैदराबाद–बेंगलुरु (Hyderabad–Bengaluru)

    हैदराबाद–चेन्नई (Hyderabad–Chennai)

    चेन्नई–बेंगलुरु (Chennai–Bengaluru)

    दिल्ली–वाराणसी (Delhi–Varanasi)

    वाराणसी–सिलीगुड़ी (Varanasi–Siliguri)

      FEBRUARY 01, 2026 / 11:39 AM IST

      Rail Budget 2026 Live Updates: देश को मिलेंगे 7 नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर

      Railway Budget LIVE: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रेल यात्रियों के लिए अब तक की सबसे बड़ी घोषणा की है। पर्यावरण के अनुकूल और सुपरफास्ट यात्रा को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने देश के प्रमुख शहरों को जोड़ने वाले 7 नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर विकसित करने का प्रस्ताव रखा है।

        FEBRUARY 01, 2026 / 11:27 AM IST

        Rail Budget 2026 Live Updates: वित्त मंत्री के 6 बड़े 'हस्तक्षेप', इंफ्रास्ट्रक्चर पर रहेगा भारी जोर

        Railway Budget LIVE: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने पहले 'कर्तव्य' को पूरा करने के लिए 6 प्रमुख क्षेत्रों में रणनीतिक हस्तक्षेप का प्रस्ताव रखा है।

        ये हैं वे 6 प्रमुख क्षेत्र जिन पर सरकार का फोकस है:

        1. रणनीतिक क्षेत्रों में मैन्युफैक्चरिंग: सात रणनीतिक और फ्रंटियर क्षेत्रों में मैन्युफैक्चरिंग को बड़े पैमाने पर बढ़ावा देना।

        2. पुराने औद्योगिक क्षेत्रों का कायाकल्प: देश के विरासत वाले औद्योगिक क्षेत्रों को नई तकनीक और निवेश के जरिए पुनर्जीवित करना।

        3. MSME को बनाना चैंपियन: सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSMEs) को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी और 'चैंपियन' बनाने के लिए सहायता प्रदान करना।

        4. इंफ्रास्ट्रक्चर को शक्तिशाली धक्का: बुनियादी ढांचे के विकास के लिए एक 'पावरफुल पुश' देना, जिसमें रेलवे नेटवर्क का विस्तार और आधुनिकीकरण शामिल है।

        5. लॉन्ग-टर्म सुरक्षा और स्थिरता: देश की आर्थिक और सामरिक सुरक्षा के साथ-साथ स्थिरता सुनिश्चित करना।

        6. सिटी-इकोनॉमिक रीजन का विकास: शहरों को आर्थिक विकास के इंजन के रूप में विकसित करना, जिससे शहरी कनेक्टिविटी और सुविधाओं में सुधार होगा।

          FEBRUARY 01, 2026 / 11:17 AM IST

          Rail Budget 2026 Live Updates: 'सुधारों की एक्सप्रेस' अपनी पूरी रफ्तार पर, रोजगार पर फोकस

          Railway Budget LIVE: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण के दौरान एक बेहद प्रभावशाली जुमले का इस्तेमाल करते हुए कहा कि देश में 'रिफॉर्म एक्सप्रेस' अपनी पूरी रफ्तार के साथ पटरी पर दौड़ रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार ने रोजगार पैदा करने की दिशा में व्यापक और ठोस सुधार किए हैं, जिनका सीधा लाभ युवाओं को मिल रहा है।

            FEBRUARY 01, 2026 / 11:16 AM IST

            Rail Budget 2026 News Updates: 'युवा शक्ति' पर केंद्रित बजट, वित्त मंत्री ने बताए सरकार के 3 मुख्य 'कर्तव्य'

            Railway Budget LIVE: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में इस बजट को 'युवा शक्ति' को समर्पित किया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार का संकल्प गरीब, वंचित और पिछड़े वर्गों के उत्थान पर केंद्रित है। रेलवे के आधुनिकीकरण में भी युवाओं के लिए रोजगार और बेहतर कनेक्टिविटी को प्राथमिकता दी गई है।

            सरकार ने अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए 3 मुख्य कर्तव्यों का जिक्र किया है-

            1. आर्थिक विकास में तेजी: वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत की उत्पादकता और प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ाना।

            2. जनता की आकांक्षाओं को पूरा करना: लोगों की क्षमताओं का विकास कर उन्हें भारत की समृद्धि में भागीदार बनाना।

            3. संसाधनों तक सबकी पहुंच: यह सुनिश्चित करना कि देश के हर परिवार, क्षेत्र और वर्ग तक विकास के अवसर और बुनियादी सुविधाएं पहुंचें।

              FEBRUARY 01, 2026 / 11:06 AM IST

              Rail Budget 2026 Live Updates: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का भाषण शुरू, रेलवे के लिए बड़े ऐलान संभव

              वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में अपना ऐतिहासिक 9वां बजट भाषण शुरू कर दिया है। भाषण की शुरुआत में ही वित्त मंत्री ने 'विकसित भारत' के लक्ष्य और मजबूत अर्थव्यवस्था के रोडमैप पर जोर दिया है।

                FEBRUARY 01, 2026 / 11:04 AM IST

                Rail Budget 2026 News Updates: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पहुंचीं संसद

                Railway Budget LIVE: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट 2026 पेश करने के लिए संसद भवन पहुंच चुकी हैं। संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले, उन्होंने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और बजट की औपचारिक मंजूरी ली। इस बार भी वित्त मंत्री के हाथ में पारंपरिक लाल कवर वाला डिजिटल 'बही-खाता' (टैबलेट) देखा गया।

                  FEBRUARY 01, 2026 / 11:00 AM IST

                  Rail Budget 2026 News Updates: रेलवे को मिल सकता है अब तक का सबसे बड़ा बजट

                  Railway Budget LIVE: आर्थिक जानकारों का अनुमान है कि इस साल रेलवे का कुल कैपिटल एक्सपेंडिचर (Capex) ₹2.75 लाख करोड़ से ₹3 लाख करोड़ के बीच हो सकता है। यह पिछले साल के ₹2.52 लाख करोड़ के मुकाबले लगभग 10-15% की बढ़ोतरी होगी। इस निवेश का मुख्य हिस्सा नई पटरियां बिछाने, स्टेशनों के पुनर्विकास और सुरक्षा तकनीकों पर खर्च किया जाएगा।

                    FEBRUARY 01, 2026 / 10:54 AM IST

                    Rail Budget 2026 News Updates: वेटिंग लिस्ट खत्म करने के लिए 'सुपर प्लान'

                    Railway Budget LIVE: यात्रियों की सबसे बड़ी समस्या 'वेटिंग टिकट' को खत्म करने के लिए रेलवे एक बड़ा लक्ष्य लेकर चल रहा है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के मुताबिक, अगले कुछ सालों में ट्रेनों की 3,000 अतिरिक्त डेली ट्रिप्स शुरू करने की योजना है। इसके लिए बजट में अमृत भारत (Push-Pull) ट्रेनों के बड़े बेड़े और करीब 10,000 नए गैर-एसी कोचों के निर्माण के लिए भारी फंड दिया जा सकता है।

                      FEBRUARY 01, 2026 / 10:39 AM IST

                      Rail Budget 2026 News Updates: डिजिटल इंडिया का कमाल, 'ब्रीफकेस' की जगह अब 'टैबलेट' का दौर

                      Railway Budget LIVE: भारतीय बजट की सदियों पुरानी 'ब्रीफकेस' वाली परंपरा अब पूरी तरह बदल चुकी है। साल 2021 से रेल बजट (आम बजट के साथ) पूरी तरह डिजिटल और पेपरलेस हो गया है। अब वित्त मंत्री कागजों के ढेर के बजाय एक स्वदेशी 'टैबलेट' के जरिए बजट भाषण पढ़ती हैं। यह कदम न केवल पर्यावरण के अनुकूल है, बल्कि 'डिजिटल इंडिया' की बढ़ती ताकत का प्रतीक भी है। बजट पेश होते ही इसके सभी दस्तावेज 'Union Budget Mobile App' पर तुरंत उपलब्ध हो जाते हैं।

                        FEBRUARY 01, 2026 / 10:34 AM IST

                        Rail Budget 2026 News Updates: जब पहली बार टीवी पर दिखा रेल बजट का लाइव टेलीकास्ट

                        Railway Budget LIVE: क्या आप जानते हैं कि रेल बजट को टीवी पर लाइव देखने की शुरुआत कब हुई? इतिहास के पन्नों को पलटें तो 24 मार्च 1994 वह ऐतिहासिक दिन था जब पहली बार रेल बजट का सीधा प्रसारण किया गया था। उससे पहले बजट की जानकारी केवल अखबारों या रेडियो के जरिए ही आम जनता तक पहुंचती थी। लाइव टेलीकास्ट की शुरुआत ने रेलवे की घोषणाओं को देश के कोने-कोने तक पहुंचाया और पारदर्शिता के एक नए युग की शुरुआत की।

                          FEBRUARY 01, 2026 / 10:26 AM IST

                          Rail Budget 2026 News Updates: निर्मला सीतारमण का नया कीर्तिमान, पीछे छूटे कई दिग्गज

                          Railway Budget LIVE: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज बजट पेश करते ही एक नया इतिहास रचने जा रही हैं। यह उनका लगातार 9वां बजट भाषण है, जिसमें रेल बजट भी शामिल है। इससे पहले पूर्व रेल मंत्री जगजीवन राम ने 7 बार रेल बजट पेश करने का रिकॉर्ड बनाया था, लेकिन अब निर्मला सीतारमण इस सूची में सबसे ऊपर पहुँच गई हैं। 2017 में रेल बजट के आम बजट में विलय के बाद से, वह रेलवे के कायाकल्प के लिए सबसे अधिक बजट आवंटित करने वाली वित्त मंत्री भी बन गई हैं।


                            FEBRUARY 01, 2026 / 10:20 AM IST

                            Rail Budget 2026 News Updates: इतिहास के पन्नों में ममता बनर्जी का भी नाम

                            Railway Budget LIVE: भारतीय रेल बजट के इतिहास में महिलाओं की भागीदारी का जिक्र होते ही ममता बनर्जी का नाम सबसे ऊपर आता है। साल 2000 में वह देश की पहली महिला रेल मंत्री बनी थीं। इसके बाद साल 2002 में उन्होंने एक और बड़ा कीर्तिमान स्थापित किया, जब वह संसद में रेल बजट पेश करने वाली पहली महिला रेल मंत्री बनीं। ममता बनर्जी ने कुल दो बार (अलग से) रेल बजट पेश किया था।

                              FEBRUARY 01, 2026 / 9:57 AM IST

                              Rail Budget 2026 News Updates: पहली बार कब अलग पेश हुआ रेल बजट?

                              Railway Budget LIVE: इतिहास में पहली बार अलग रेल बजट 1924-25 में ब्रिटिश भारत सरकार ने पेश किया था। उस समय इसका मकसद था कि रेलों की आमदनी और खर्च को सरकारी वित्तीय बजट से अलग दिखाया जा सके। स्वतंत्र भारत में भी यह परंपरा जारी रही। हर साल संसद में अलग रेल बजट पेश होता था, जिसमें नए ट्रेनों, रेलवे लाइन विस्तार और रेलवे कर्मचारियों की सुविधाओं के बारे में घोषणा होती थी।

                                FEBRUARY 01, 2026 / 9:46 AM IST

                                Rail Budget 2026 News Updates: 2017 से आम बजट में शामिल हो चुका रेल बजट

                                Railway Budget LIVE: रेल बजट अलग पेश होने का सबसे बड़ा फायदा यह था कि सरकार को रेल मंत्रालय की वित्तीय स्थिति स्पष्ट रूप से दिखाई देती थी। निवेशक, उद्योग और आम जनता भी रेल बजट में नई ट्रेन सेवाओं और टिकट दरों की जानकारी सीधे देख सकते थे। लेकिन समय के साथ रेल बजट और आम बजट में तालमेल बनाने की जरूरत बढ़ी। सरकार ने 2017 से इसे आम बजट में शामिल कर दिया। अब रेल मंत्रालय की योजना, खर्च और आमदनी संपूर्ण सरकारी बजट का हिस्सा होती है।

                                  FEBRUARY 01, 2026 / 9:20 AM IST

                                  Rail Budget 2026 News Updates: रेल बजट का क्यों आम बजट में हुआ विलय?

                                  Railway Budget LIVE: रेल बजट को आम बजट में मिलाने का ऐतिहासिक फैसला नीति आयोग की सिफारिशों पर लिया गया था। बिबेक देबरॉय की अध्यक्षता वाली समिति ने तर्क दिया कि अलग बजट से रेलवे पर वित्तीय बोझ (जैसे लाभांश भुगतान) बढ़ रहा है। सरकार ने इस सलाह को मानते हुए 2017 में 92 साल पुरानी परंपरा को समाप्त कर दिया। तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने पहली बार संयुक्त बजट पेश किया। इस विलय का मुख्य उद्देश्य 'एक देश, एक बजट' की नीति के तहत रेलवे को नौकरशाही के जाल से निकालकर उसे वित्तीय रूप से अधिक सक्षम और पारदर्शी बनाना था।

                                    FEBRUARY 01, 2026 / 9:09 AM IST

                                    Rail Budget 2026 Live Updates: दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है इंडियन रेलवे

                                    भारतीय रेलवे दुनिया में चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है (अमेरिका, चीन और रूस के बाद)। इसका कुल रूट लेंथ लगभग 69,000-70,000 किमी है, जिसमें ब्रॉड गेज नेटवर्क प्रमुख है। यह रोजाना औसतन 13,000+ पैसेंजर ट्रेनें चलाता है, 7,300+ स्टेशनों को कवर करता है और सालाना 70 अरब से ज्यादा यात्रियों को ले जाता है। यह दुनिया की सबसे बड़ी एकल प्रबंधन वाली रेल प्रणाली भी है।

                                      FEBRUARY 01, 2026 / 9:00 AM IST

                                      Rail Budget 2026 News Updates: एक्सपर्ट्स को रेल बजट से क्या है उम्मीदें?

                                      एक्सिस डायरेक्ट का कहना है कि रेलवे कैपेक्स में 10-15% तक की बढ़ोतरी संभव है। वहीं जेएम फाइनेंशियल को रेल बजट के आंवद में मॉडेस्ट बढ़ोतरी, कैपेसिटी ऑगमेंटेशन और सेफ्टी सिस्टम्स (कवच) पर जोर रहने की उम्मीद है। बजाज ब्रोकिंग का कहना है कि रेल बजट का फोकस सेफ्टी (कवच), स्टेशन रीडेवलपमेंट, क्षमता विस्तार, वंदे भारत/अमृत भारत ट्रेनें, और फ्रेट शेयर बढ़ाने पर रह सकता है।

                                        FEBRUARY 01, 2026 / 8:54 AM IST

                                        Rail Budget 2026 News Updates: मोतीलाल ओसवाल की रेल बजट से क्या है उम्मीदें?

                                        मोतीलाल ओसवाल को रेलवे कैपेक्स में 8-10% YoY बढ़ोतरी की उम्मीद। इंफ्रा और रोड्स के साथ रेलवे को बूस्ट मिलेगा। प्रोजेक्ट अवॉर्डिंग और एक्जीक्यूशन में तेजी से EPC और रोलिंग स्टॉक कंपनियां फायदा लेंगी। कुल कैपेक्स में हाई अलोकेशन डिफेंस, इंफ्रा और रेलवे पर।

                                          FEBRUARY 01, 2026 / 8:16 AM IST

                                          Rail Budget 2026 News Updates: पिछले साल (2025-26) के बजट साइज पर एक नजर

                                          वित्त वर्ष 2025-26 के केंद्रीय बजट में भारतीय रेलवे के लिए कुल ₹2,65,200 करोड़ का कैपिटल एक्सपेंडिचर आवंटित किया गया था। यह राशि वित्त वर्ष 2024-25 के संशोधित अनुमानों के लगभग बराबर ही रखी गई थी। इस आवंटन में केंद्र सरकार की ओर से ₹2,52,200 करोड़ की बजटीय सहायता शामिल थी, जो रेलवे के कुल पूंजीगत खर्च का लगभग 95% हिस्सा था। 2025-26 के बजट का मुख्य फोकस सुरक्षा संबंधी कार्यों (विशेषकर ₹1.16 लाख करोड़ से अधिक का आवंटन), क्षमता विस्तार और 50 नई नमो भारत ट्रेनों की शुरुआत पर था।

                                            FEBRUARY 01, 2026 / 8:08 AM IST

                                            Rail Budget 2026 News Updates: जनरल और स्लीपर कोचों की संख्या में होगा इजाफा?

                                            वंदे भारत जैसी प्रीमियम ट्रेनों के बीच आम यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए, बजट 2026 में General और Sleeper कोचों के उत्पादन पर जोर दिया जा सकता है। रेलवे ने पहले ही घोषणा की है कि वह अगले दो सालों में 10,000 से अधिक अतिरिक्त गैर-एसी कोच जोड़ेगा। इस बजट में 'अमृत भारत' जैसी साधारण किराये वाली पुश-पुल ट्रेनों के बेड़े को बढ़ाने के लिए भारी निवेश का ऐलान हो सकता है, ताकि गरीब और मध्यम वर्ग को कंफर्म टिकट मिल सके।

                                              FEBRUARY 01, 2026 / 8:00 AM IST

                                              Rail Budget 2026 News Updates: 100% विद्युतीकरण और ग्रीन रेलवे का रहेगा लक्ष्य?

                                              पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भारतीय रेलवे 2030 तक 'नेट जीरो कार्बन एमिटर' बनने की ओर अग्रसर है। बजट 2026 में रेलवे लाइनों के 100% विद्युतीकरण (Electrification) के बचे हुए काम को पूरा करने के लिए डेडलाइन दी जा सकती है। इसके अलावा, सोलर पैनल से चलने वाले स्टेशनों की संख्या बढ़ाने और हाइड्रोजन ट्रेनों (Hydrogen Trains) के परीक्षण के लिए रिसर्च एंड डेवलपमेंट (R&D) फंड में बढ़ोतरी की उम्मीद है।

                                                FEBRUARY 01, 2026 / 7:44 AM IST

                                                Rail Budget 2026 News Updates: अमृत भारत स्टेशन योजना का दूसरा चरण?

                                                रेल बजट में आज रेलवे स्टेशनों को एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं देने के लिए शुरू की गई Amrit Bharat Station Scheme के तहत दूसरे फेज की घोषणा हो सकती है। पहले चरण में 1300 से अधिक स्टेशनों का पुनर्विकास शुरू हो चुका है। इस बजट में 500 और छोटे-बड़े स्टेशनों को आधुनिक वेटिंग हॉल, मुफ्त वाई-फाई, लिफ्ट, एस्केलेटर और स्थानीय उत्पादों के लिए 'वन स्टेशन वन प्रोडक्ट' स्टॉल से लैस करने का लक्ष्य रखा जा सकता है।

                                                  FEBRUARY 01, 2026 / 7:38 AM IST

                                                  Rail Budget 2026 News Updates: वंदे भारत स्लीपर और वंदे मेट्रो की सौगात

                                                  अब तक रेलवे का चेयर-कार वाली वंदे भारत ट्रेनों पर जोर रहा है, लेकिन बजट 2026 में वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के पहले सेट को चलाने का रोडमैप पेश किया जा सकता है। ये ट्रेनें राजधानी एक्सप्रेस का आधुनिक विकल्प होंगी और लंबी दूरी के सफर को आरामदायक बनाएंगी। इसके साथ ही, कम दूरी के शहरों को जोड़ने के लिए 'वंदे मेट्रो' के नेटवर्क को छोटे शहरों तक ले जाने के लिए विशेष बजट आवंटन की संभावना है। वंदे मेट्रो को अब नमो भारत रैपिड रेल के नाम से जाना जाता है।

                                                    FEBRUARY 01, 2026 / 7:29 AM IST

                                                    Rail Budget 2026 News Updates: 'कवच 4.0' का होगा देशव्यापी विस्तार?

                                                    भारतीय रेल में जीरो एक्सीडेंट के लक्ष्य को हासिल करने के लिए 'कवच' (Kavach) एंटी-कोलिजन सिस्टम पर सबसे बड़ा फोकस रहने की उम्मीद जताई जा रही। बजट 2026 में कवच के लेटेस्ट वर्जन 4.0 के लिए रिकॉर्ड फंड जारी होने की उम्मीद है। फिलहाल यह तकनीक कुछ चुनिंदा रूटों पर ही उपलब्ध है, लेकिन इस बार वित्त मंत्री इसे 10,000 किलोमीटर से अधिक के ट्रैक पर लागू करने की समयसीमा तय कर सकती हैं। यह तकनीक दो ट्रेनों के एक ही ट्रैक पर आने पर ऑटोमैटिक ब्रेक लगाकर टक्कर को रोकती है।

                                                      FEBRUARY 01, 2026 / 7:25 AM IST

                                                      Rail Budget 2026 News Updates: सीनियर सिटीजंस को दोबारा मिलेगी छूट?

                                                      भारतीय रेलवे में वरिष्ठ नागरिकों (Senior Citizens) के लिए किराए में मिलने वाली छूट 20 मार्च 2020 से बंद कर दी गई थी। इसे कोरोना महामारी के दौरान बुजुर्गों को गैर-जरूरी यात्राओं से रोकने और वायरस के प्रसार को कम करने के उद्देश्य से लागू किया गया था। यह छूट तभी से बंद है। रियायत बंद होने से पहले, 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के पुरुषों को 40% और 58 वर्ष या उससे अधिक उम्र की महिलाओं को 50% की छूट दी जाती थी। हालांकि वरिष्ठ नागरिकों के लिए लोअर बर्थ कोटा और स्टेशनों पर व्हीलचेयर जैसी सुविधाएं अभी भी उपलब्ध हैं।

                                                        FEBRUARY 01, 2026 / 7:21 AM IST

                                                        Rail Budget 2026 News Updates: 2017 से अलग रेल बजट की परंपरा खत्म

                                                        2017 से रेल बजट को Union Budget में मर्ज कर दिया गया है। इसके साथ ही 92 सालों से रेल बजट को अलग पेश करने की चली आ रही पुरानी परंपरा खत्म हो गई। पहले रेलवे का अपना अलग बजट होता था, लेकिन अब सब एक साथ पेश होता है। इससे संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल और इंटीग्रेशन हुआ है।