Get App

ADB ने FY26 में भारत के जीडीपी ग्रोथ के अनुमान को 6.5% से बढ़ाकर 7.2 फीसदी किया

एडीबी का कहना है कि टैक्स में कमी से कंजम्प्शन बढ़ा है, जिससे ग्रोथ पहले से ज्यादा रहने की उम्मीद है। एडीबी ने इस वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में जीडीपी ग्रोथ के डेटा आने के बाद अपना अनुमान बढ़ाया है। इस वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में जीडीपी ग्रोथ 8.2 फीसदी रही

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 10, 2025 पर 4:31 PM
ADB ने FY26 में भारत के जीडीपी ग्रोथ के अनुमान को 6.5% से बढ़ाकर 7.2 फीसदी किया
एशियाई विकास बैंक ने कहा है कि दूसरी तिमाही में अनुमान से ज्यादा ग्रोथ में जीएसटी में कमी और लगातार दूसरे महीने फूड प्राइसेज में गिरावट का हाथ है।

एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) ने इस वित्त वर्ष के लिए भारत की ग्रोथ के अनुमान को बढ़ा दिया है। उसने इसे 6.5 फीसदी से बढ़ाकर 7.2 फीसदी कर दिया है। उसने इसकी बड़ी वजह जीएसटी रेट्स में कमी को बताया है। एडीबी का कहना है कि टैक्स में कमी से कंजम्प्शन बढ़ा है, जिससे ग्रोथ पहले से ज्यादा रहने की उम्मीद है। एडीबी ने इस वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में जीडीपी ग्रोथ के डेटा आने के बाद अपना अनुमान बढ़ाया है।

दूसरी तिमाही में जीडीपी ग्रोथ 8.2 फीसदी

इस वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में जीडीपी ग्रोथ 8.2 फीसदी रही। एडीबी की रिपोर्ट में कहा गया है, "इंडिया में ग्रोथ अनुमान से ज्यादा रही, क्योंकि दूसरी तिमाही में जीडीपी 8.2 फीसदी बढ़ी। यह बीती छह तिमाहियों में सबसे तेज ग्रोथ है। इसमें प्राइवेट कंजम्प्शन का बड़ा हाथ है। हालांकि सरकारी कंजम्प्शन सुस्त है।"

FY27 की ग्रोथ के अनुमान में बदलाव नहीं

सब समाचार

+ और भी पढ़ें